{"_id":"5cb74b5fbdec22145c46f999","slug":"peru-former-president-alan-garcia-shoots-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मारी, घूस मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मारी, घूस मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
Wed, 17 Apr 2019 09:20 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Alan Garcia
- फोटो : Social Media
एक घूस जांच मामले में जब पुलिस पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची तो उन्होंने खुद को गोली मार ली। स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक 69 वर्षीय गार्सिया को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां वे सर्जरी के दौरान कोमा में चले गए।
विज्ञापन
गार्सिया के वकील ने पत्रकारों को बताया कि उनकी हालत नाजुक है। गार्सिया अपनी प्रभावी भाषणशैली के लिए मशहूर रहे। वे दो बार, 1985-90 और 2006-11 तक पेरु के राष्ट्रपति रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गार्सिया ब्राजील की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से तार जुड़े होने के कारण जांच के घेरे में थे। जांच के दौरान देश छोड़कर जाने पर प्रतिबंध लगने के बाद पिछले साल ही गर्सिया ने ऊरुग्वे से राजनीतिक शरण मांगी थी, जिसे मंजूरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन