फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   people worried in libia

लीबिया में जिंदा कैसे रहें?

Tue, 12 Aug 2014 01:18 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
people worried in libia

लीबिया में जारी संघर्ष ने वहां के लोगों के सामने इस बात की चुनौती खड़ी कर दी है कि वे खुद को महफूज कैसे रखें। 2011 में लीबिया में संघर्ष की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से वहां के दो बड़े शहरों त्रिपोली और बेनगाजी में हिंसा रोजमर्रा की बात हो गई है।

विज्ञापन


कर्नल गद्दाफ़ी की सत्ता के पतन के बाद से लीबिया में सक्रिय तकरीबन दो हजार सशस्त्र गुटों पर लगाम लगाने के लिए वहां कोई प्रभावशाली सेना नहीं है। इन्हीं हालात में ट्विटर पर लोग कई तरह की सुरक्षा हिदायतें दे रहे हैं। ट्विटर पर ये सुरक्षा नसीहतें #lysurvivaltips के हैशटैग से मौजूद हैं।
विज्ञापन


दी जा रही हैं मददगार नसीहतें

people worried in libia

ट्विटर पर एक व्यक्ति ने लिखा है, "गोलीबारी के दौरान अगर आप घर या दफ्तर में फंस जाएं तो खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें। इन हालात में अगर कहीं जाना हो तो किसी जगह पर बेवजह खड़े न हों।

"हाइथेम लिखते हैं, "ड्राइविंग करते वक्त ऐसा पहचान पत्र न रखें जिस पर आपके जन्म के शहर के बारे में कुछ लिखा हो। "मंसूर ने ट्वीट किया है, "50 फीसदी बहादुरी तो भाग जाने में है।"

जाज‌िया लिखती हैं, "गोलीबारी के दौरान कहीं फंस जाएं तो किसी कार के पीछे न छिपें। गोलियां बड़ी आसानी से इसके दरवाजे को पार कर सकती हैं।"

नैफ का ट्वीट है, "आप सड़क पर हों और गोलियां चल रही हों तो आड़े तिरछे तरीक़े से भागें ताकि गोली लगने का ख़तरा कुछ कम हो सके।" हालांकि आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई सुरक्षा सलाह नहीं जारी की गई है। ये नसीहतें मददगार हैं और कभी-कभी तो दिल को छू लेने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed