सेल्फी लेना पड़ा भारी, जान गंवा कर चुकाई कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 साल की एना उर्सू की एक सेल्फी लेते हुए भयावह मौत हुई थी। मई 2015 में रोम की रहने वाली एना अपने दोस्त के साथ एक ट्रेन के ऊपर लेट कर सेल्फी ले रही थीं, जिसे वह फेसबुक पर डालने वाली थी।
जैसे ही एना ने हवा में अपना पैर उठाया वह ऊपर लगे बिजली के तारों में फंस गया। एना को 27,000 वोल्ट का ऐसा झटका लगा कि वह बुरी तरह आग में जल गई।
लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। 50% तक शरीर जल जाने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बंदूक के साथ सेल्फी लेना बन गया जानलेवा
2014 में मेक्सिको के रहने वाले एक आदमी ने बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय अपनी जान लेली। 21 वर्षीय ऑस्कर ओटेरो को फेसबुक पर डालने के लिए महंगी बाइक, गाड़ियों और खूबसूरत लड़कियों के साथ तस्वीरें खींचने का शौक था।
इसी शौक के चलते वह गोलियो से भरी बंदूक के साथ सेल्फी ले रहा था कि अचानक बंदूक चल गई और वह घायल हो गया। उसे बचाने के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
शादी होने वाली थी, मौत हो गई
जून 2014 में अपनी बैचलरेट पार्टी में जा रही 26 वर्षीय कॉलेट मोरेनो की तब मौत हो गई जब उसकी गाड़ी का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया।
गाड़ी उसकी दोस्त चला रही थी और कॉलेट बगल वाली सीट पर बैठ थी।
सेल्फी लेने के कुछ देर बाद ही उनकी कार सामने से आ रही गाड़ी से जा टकराई। जिसमें उसकी मौत हो गई। कॉलेट की कुछ ही दिन बाद शादी होने वाली थी। उसके पांच साल के बेटे और मंगेतर को इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा था।
ब्रिज के किनारे खड़े हो कर ले रही थी सेल्फी
2014 में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही पोलैंड की रहने वाली 23 वर्षीय एक लड़की की स्पेन के ट्रिआना ब्रिज से गिर जाने के कारण मौत हो गई थी।
सिल्विया राजेल ब्रिज के किनारे खड़े हो कर सेल्फी ले रही थी और अपने आप को संतुलित करने की कोशिश कर रही थी।
लेकिन उसका पैर फिसला और वह 15 फीट नीचे जमीन पर जा गिरी। उसे बचाने की कोशिश तो की गई लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सिल्विया अपने सबसे चहेती जगह स्पेन में छुट्टियां मनाने गई हुई थी।
नए कैमरे से ले रही थी रेलवे ब्रिज पर सेल्फी
17 साल की जेनिया इग्नैटयेवा रेलवे ब्रिज पर चढ़ कर सेल्फी ले रही थी जब वह 30 फीट नीचे जा गिरी। अपनी जान बचाने के लिए उसने बिजली के तार पकड़े की कोशिश की और उसे 1500 वोल्ट का झटका लगा।
जेनिया अगले महीने ही 18 साल की होने वाली थी और उसे अपने नए कैमरे से अलग अलग जगहों पर तस्वीरे लेने का शौक था।
लेकिन उसको इस शौक की कीमत जान दे कर चुकानी पड़ी जब उसने रेलवे ब्रिज पर सेल्फी लेने का फैसला लिया।
पहली डेट पर तस्वीर लेते वक्त हो गई लड़की की मौत
अपनी पहली डेट के दौरान 21 वर्षीय शेन होलोवे की एक पहाड़ी से गिर जाने के कारण मौत हो गई। उसका बॉयफ्रेंड जेम्स निकोलस पहली बार उससे मिलने यूके से दक्षिण अफ्रीका आया था।
जोहान्सबर्ग की दूसरी सबस ऊंची पहाड़ी नॉर्थक्लिफ पर घूमने गया यह जोड़ा डूबते हुए सूरज के सामने तस्वीर खींचने के लिए रुका।
लड़का ट्राइपॉड पर कैमरा लगा रहा था कि पहाड़ी पर खड़ी शेन का पैर फिसला और वह 15 मीटर नीचे जा गिरी। उसे बचाने के लिए निकोलस नीचे दौड़ा लेकिन लड़की की मौत हो गई थी।
बाइक चलाते हुए सेल्फी ले रहा था फेमस रैपर
पोर्टो रीको का एक रैपर रेमन गौनजैलेस अपने परिवार से मिलने न्यू यॉर्क गया हुए था। वहां बाइक राइड लेते वक्त उसने अपनी सेल्फी ली। जिसके कुछ ही देर बाद वह अपनी बाइक का संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही गाड़ी से जा भिड़ा।
अस्पताल में उसका इलाज भी चला लेकिन 10 मई 2014 को उसकी मौत हो गई। उसने अपने करियर में फैशन गर्ल, सोली एरीना जैसे कई हिट गाने भी गाए थे।
फेसबुक पर डालने के लिए खींच रहा था सेल्फी
इंटरनेट पर प्रचलित हुए ट्रेंड सेल्फी ओलंपिक्स के कारण एक आदमी की मौत हो गई। जनवरी 2015 में 18 वर्षीय ऑस्कर रेयस ने एक कार्टून वाली ड्रेस पहन कर फेसबुक पर डाली जिसे 200 से ऊपर लाइक मिले।
इससे प्रोत्साहित होकर उसने दूसरी सेल्फी लेने की सोची। अगले ही दिन वह अपनी मां के बाथरूम में दरवाजे पर चढ़ कर सेल्फी ले रहा था कि अचानक वह गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट आई।
बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी याद में एक फेसबुक पेज भी बनाया गया था।