अयलान को कुछ इस तरह दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के तट पर सीरिया के तीन वर्षीय अयलान कुर्दी की बेरहम मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। गाजा पट्टी के निवासियों ने अयलान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वे सभी उस तट पर गए जहां अयलान औंधे मुंह मृत पड़ा हुआ था। सभी ने उसी तरह से मध्यसागर के किनारे लेट कर बच्चे को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान करीब 30 लोगों ने औंधे मुंह लेटकर उसके लिए अपनी संवेदना व्यक्त की। लोग रेत पर करीब 20 मिनट तक उसी अवस्था में लेटे रहे।
फोटो हुई थी वायरल
सभी ने उसी रंग के कपड़े भी पहने हुए थे जो अयलान ने अपने आखिरी समय में
पहने थे। बताते चले कि हाल ही में अयलान कुर्दी की फोटो सोशल मीडिया पर
वायरल हो गई जिसमें उसे एक पुलिस अधिकारी अपनी गोद में उठा कर ला रहा था।
अयलान एक प्रवासी था और अपनी मां के साथ समु्द्री रास्ते से दूसरे देश जा
रहा था लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे ने उसकी जान ले ली। जब उसकी तस्वीर
दुनिया के सामने आई तो कई देशों ने प्रवासियों के लिए अपने बॉर्डर खोल दिए