{"_id":"4346d7f6fe2c018f7af546942a2c2d4c","slug":"peope-of-gaza-migrate-on-alert-of-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराइल की चेतावनी से हजारों का पलायन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इसराइल की चेतावनी से हजारों का पलायन
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
गजा के उत्तरी हिस्सों से हजारों फलस्तीनी पलायन कर रहे हैं। इसराइल ने हमास के रॉकेट हमले रोकने के लिए इस इलाके को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र का कहना है 4,000 लोग पहले ही शरणार्थी हो चुके हैं। इसराइल के हवाई हमले छठे दिन भी जारी हैं।
इसराइली बलों ने गजा में रॉकेट दागने के एक ठिकाने पर हमला किया है। इस गजा में जमीन पर इसराइल की पहली कार्रवाई बताया जा रहा है।
गजा में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इसराइल के हमलों में अब तक कम से कम 159 फलस्तीनी मारे गए हैं।
बताया जाता है कि मरने वालों में एक ही परिवार के 17 सदस्य शामिल हैं जो शनिवार को इसराइली मिसाइल हमले का निशाना बने थे।
इसराइल का कहना है कि वह हमास और 'आंतक के ठिकानों' को निशाना बना रहा है। इनमें हमास के वरिष्ठ कमांडरों के घर भी शामिल हैं।
लेकिन संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि गजा में अब तक मारे गए 77 प्रतिशत लोग निर्दोष आम नागरिक थे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शनिवार को दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम और शांति वार्ता की अपील की थी।