{"_id":"a27071c6-4a54-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"park-geun-hye-elected-president-as-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. कोरिया को मिली पहली महिला राष्ट्रपति","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
द. कोरिया को मिली पहली महिला राष्ट्रपति
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 21 Dec 2012 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की नव-निर्वाचित पहली महिला राष्ट्रपति पार्क ग्यून हाई ने कहा है कि उनकी जीत से देश की अर्थव्यवस्था को उबरने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पार्क ग्यून हाई, दक्षिण कोरिया के पूर्व तानाशाह शासक पार्क चुंग ही की पुत्री हैं और उन्होंने लिबरल पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी मून जाई इन को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
वैसे तो मतों की गिनती अभी भी जारी है लेकिन मून ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। राष्ट्रपति चुनावों में भारी मतदान हुआ था जहां आर्थिक और सामाजिक कल्याण प्रमुख मुद्दे थे।
विज्ञापन
पार्क ग्यून हाई की उम्र 60 वर्ष है। वे अपने पार्टी सहयोगी ली म्यूंग बाक की जगह लेंगी जो अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
मतों की गिनती से पता चला है कि पार्क ग्यून हाई को 50.1 प्रतिशत जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मून को 48.9 प्रतिशत वोट मिले हैं।
पार्क ग्यून हाई ने राजधानी सोल में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ''ये आर्थिक संकट से निपटने के लिए लोगों की उम्मीदों की जीत है।''
दक्षिण कोरिया की आर्थिक विकास दर औसतन 5.5 प्रतिशत रही है। लेकिन अब ये गिरकर लगभग दो प्रतिशत पर पहुंच गई है।
बीबीसी के सोल संवाददाता लूसी विलियमसन का कहना है कि पार्क को अपने पिता की तानाशाह विरासत से संबंध बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।