फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   palestinian president sign on criminal court document

फलस्तीनी राष्ट्रपति ने उठाया बड़ा कदम, सख्ते में अमेरिका

Thu, 01 Jan 2015 12:20 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
palestinian president sign on criminal court document

फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) में शामिल होने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। आईसीसी का सदस्य बन जाने पर फलस्तीनी, आईसीसी में इसराइल के खिलाफ युद्ध अपराध के मामले दायर करा सकते हैं।

विज्ञापन


उधर फलस्तीन के इस कदम से अमेरिका सख्ते में है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने फलस्तीनी राष्ट्रपति के कदम को हालात बिगाड़ने वाला कदम बताया है।

फ़लस्तीनियों ने ये कदम सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के रद्द होने के बाद उठाया है जिसमें साल 2017 तक इसराइली कब्जे को खत्म करने की बात की गई थी। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में आठ सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया था जबकि अमरीका और ऑस्ट्रेलिया ने इसके खिलाफ वोट किया।
विज्ञापन


दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए महमूद अब्बास ने कहा, "फलस्तीनी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से निराश हैं।" उन्होंने कहा, "हम शिकायत करना चाहते हैं। हमारे खिलाफ, हमारी जमीन के खिलाफ अतिक्रमण हुआ है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात बिगाड़ देगा फलस्तीन का ये कदम
उधर इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि इसराइल अपने सैनिकों को बचाने के लिए कदम उठाएगा। इसराइल आईसीसी का सदस्य नहीं है और वो इसे मान्यता भी नहीं देता। एक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि फलस्तीनी प्रशासन हमास के साथ एक ही सरकार में है जो कि आईएस की तरह ही एक चरमपंथी संगठन है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने फलस्तीनी राष्ट्रपति के कदम को हालात बिगाड़ने वाला कदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed