फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Palestine waiting for Indian PM Narendra Modi`s historic Ramallah tour

फलस्तीनियों को मोदी के ऐतिहासिक रामल्ला दौरे का बेसब्री से इंतजार

Tue, 30 Jan 2018 04:02 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, यरुशलेम
एजेंसी, अमर उजाला, यरुशलेम Updated Tue, 30 Jan 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
Palestine waiting for Indian PM Narendra Modi`s historic Ramallah tour

भारत को बढ़ते आर्थिक महाशक्ति के रूप में वर्णित करते हुए फलस्तीन के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले महीने में पश्चिमी तट का ऐतिहासिक दौरा न केवल दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और बढ़ाने के लिए जारी रहेगा बल्कि फलस्तीनियों को भी मोदी के ऐतिहासिक रामल्ला दौरे का भी बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन


फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के कूटनीतिक सलाहकार मजदी खाल्दी ने कहा कि इस्राइल और फलीस्तीन के संबंध में डी-हाइफनिंग संबंधों की रणनीति का पालन करते हुए मोदी 10 फरवरी को फलस्तीन आ रहे हैं। वह वेस्ट बैंक में फलस्तीन के रामल्ला का दौरा करेंगे। हालांकि अपनी तीन देशों की यात्रा के दौरान इस बार मोदी इस्राइल नहीं जा रहे हैं। वह फलस्तीन के अलावा संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की भी यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


खाल्दी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। उनकी यह महत्वपूर्ण यात्रा है, जिससे हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2016 में इस्राइल का दौरा किया था। यह उनका द्विपक्षीय दौरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री पहली बार फलस्तीन आ रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2015 में जॉर्डन, फलस्तीन और इस्राइल के अपने दौरे के दौरान रामल्ला का दौरा किया था। वहीं, इस महीने की शुरुआत में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत के दौरे पर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed