भारत चल रहा आक्रामक कूटनीतिक चालें: पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर दुनिया भर के मीडिया की नजर है। उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा को विशेष कवरेज दी जा रही है। कुछ अखबारों की खबरों के अंश-
एक्सप्रेस ट्रिब्यून, पाकिस्तान
पाकिस्तान आधिकारिक रूप से किसी दूसरे देश के नेता के दौरे पर टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन वह मोदी की इजरायल यात्रा पर नजर बनाए हुए है। मोदी की यात्रा का इस क्षेत्र में सामरिक स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है।
चैनल 42, पाकिस्तान
भारत-इजरायल का पुराना गिरोह है। हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान को रोकने के लिए इजरायल ने भारत का सहयोग किया है। भारत आक्रामक कूटनीतिक चालें चल रहा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स, अमेरिका
प्रधानमंत्री मोदी भी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तरह आपसी रिश्तों को फिलिस्तीन के परिप्रेक्ष्य में देखने की पुरानी परंपरा तोड़ने के लिए उत्सुक हैं। दोनों प्रतिकूल परिस्थितियों में कई साझा हितों के साथ एक-दूसरे के साथ आए हैं।
'पिछली सरकारों से उलट हिंदू नेता मोदी ने यहूदी राष्ट्र इजरायल पर भरोसा जताया'
अल जजीरा, कतर
भारतीय पीएम की यह ऐतिहासिक यात्रा है। मोदी की मेक इन इंडिया पहल को इजरायल का समर्थन मिलेगा। पिछली सरकारों से उलट हिंदू नेता मोदी ने यहूदी राष्ट्र इजरायल पर भरोसा जताया है।
हारेत्ज, इजरायल
हाल के वर्षों में किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष का इस तरह स्वागत नहीं हुआ। यहां तक इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने पर भी इतनी गर्मजोशी नहीं दिखी थी।
डायचे वेले, जर्मनी
इजरायल मोदी के दौरे से विरोधियों को ये जताना चाहता है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश उसका सबसे अच्छा दोस्त है। इजरायल भारत की दोस्ती का इस्तेमाल मिडिल-ईस्ट व एशिया के अन्य देशों के साथ डिप्लोमेसी में भी कर सकता है, ताकि दुनिया में उसकी स्वीकार्यता बढ़े।