फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Pakistan anti-natinoal named in the media for the eight Indian High Commission

पाक मीडिया: 8 भारतीय अधिकारी कर रहे गड़बड़

Thu, 03 Nov 2016 07:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
 Pakistan anti-natinoal named in the media for the eight Indian High Commission
- फोटो : social media

 भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच जैसे को तैसा की कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी मीडिया में बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के कम से कम आठ कर्मियों के नाम आए हैं। उन पर पाक विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग कर्मियों के जासूसी के मामले में संलिप्तता के बाद पाकिस्तान ने अपने छह उच्चायोग अधिकारियों को वापस बुला लिया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत अपने आठ राजनयिकों को वापस बुलाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि उनकी सुरक्षा से पूरी तरह से समझौता किया जा रहा है।
विज्ञापन


बहरहाल, पाकिस्तानी मीडिया ने बृहस्पतिवार को कम से कम आठ भारतीय कर्मियों की पहचान कर उन पर पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

 

डॉन अखबार में प्रकाशित हुई आठ राजनयिकों के नाम

 Pakistan anti-natinoal named in the media for the eight Indian High Commission

भारत और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के यहां स्थित उच्चायोगों से अपने-अपने कर्मियों को वापस बुलाने की यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है। जब जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमला होने और फिर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव व्याप्त है, जिसके चलते द्विपक्षीय संबंध बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। भारतीय उच्चायोग के दो कर्मियों के नाम बुधवार दोपहर तक मीडिया में आए थे, लेकिन देर रात तक कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई।

पाकिस्तानी अखबार डॉन में प्रकाशित खबर में पाक विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों में वाणिज्यिक परामर्शदाता राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रथम सचिव (मीडिया एवं संस्कृति) बलबीर सिंह, प्रथम सचिव (वाणिज्यिक) अनुराग सिंह, वीजा अधिकारी अमरद्वीप सिंह भाटी, वीजा सहायक धर्मेंद्र, विजय कुमार वर्मा व माधवन नंदा कुमार तथा कार्मिक कल्याण ऑफिस सहायक जयबालन सेंथिल का नाम शामिल है। अखबार का कहना है कि ये लोग रॉ अथवा भारतीय खुफिया ब्यूरो के लिए काम करते हैं। वैसे पाक विदेश विभाग के दफ्तर की ओर से इन लोगों के नामों की पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed