फलस्तीन के बहाने पाक ने संयुक्त राष्ट्र में फिर अलापा कश्मीर राग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की मध्यस्थता से इनकार किए जाने के कुछ दिन बाद यूएन में पाकिस्तान के उच्च राजनयिक ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को उठाया है। मध्य-पूर्व की मौजूदा अशांत स्थिति पर बृहस्पतिवार को बहस के दौरान यूएन में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर मुद्दे को उठाया था।
हालांकि उनकी बातों को हमेशा की तरह किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। दरअसल सुरक्षा परिषद की चर्चा में भाग लेने के दौरान लोधी ने कहा था कि किसी भी विदेशी कब्जे में रह रहे लोगों की भांति फलस्तीन की वैध आकांक्षाओं का पाकिस्तान समर्थन करता रहेगा। कश्मीर भी उसका एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित संगठन को कश्मीर की भांति फलस्तीन एवं अन्य लंबित विवादों पर अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरना चाहिए एवं अपने प्रस्तावों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए।
बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में यूएन ने कश्मीर पर किसी भी प्रकार की मध्यस्थता के प्रयास करने से इनकार किया था तथा कहा था कि भारत एवं पाकिस्तान को वार्ता के माध्यम से अपने सभी लंबित मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।