फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   over chemical weapons attack America, France and UK launch strikes on Syria

अमेरिका ने सीरिया पर दागीं 100 मिसाइलें, रूस बुलायेगा UNSC का आपातकालीन सत्र

Sat, 14 Apr 2018 03:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
over chemical weapons attack America, France and UK launch strikes on Syria

सीरिया में केमिकल हमले के जवाब में मिसाइल हमले शुरू हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर मिसाइल हमले का आदेश दिया है। इस कार्रवाई में अमेरिका के साथ फ्रांस और ब्रिटेन भी शामिल है। सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं।

विज्ञापन


सीरिया पर अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने संयुक्त हमला किया है। मिसाइल हमलों के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने ट्वीट कर कहा कि अच्छी आत्माओं को दबाया नहीं जा सकता है। सीरिया के कस्बे दूमा में हुए केमिकल हमले की प्रतिक्रिया के रूप में यह हमले किये गए हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम दिये संबोधन में कहा है कि फ्रांस और यूके की सेनाओं के साथ सशस्त्र ऑपरेशन चल रहा है।उन्होंने कहा कि सीरिया की सरकार के रासायनिक हथियार बनाने के ठिकानों पर हमले के आदेश दिये गए हैं। हमारा उद्देश्य केमिकल हथियारों के प्रयोग पर अंकुश लगाना है। ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के बारे में कहा कि यह किसी इंसान के नहीं बल्कि शैतान के अपराध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सीरिया के डूमा में केमिकल हमला हुआ था जिसकी चपेट में 500 लोग आ गए थे। ट्रंप ने इस हमले का आरोप सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद पर लगाया था। वहीं ब्रिटेन की पीएम टेरीजा मे ने भी सीरिया पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे पास शक्ति प्रयोग के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद सत्ता परिवर्तन नहीं है।


आपको बता दें कि रूस ने पहले ही चेताया था कि सीरिया के खिलाफ पश्चिमी देशों की तरफ से युद्ध शुरू हो सकता है। हालांकि अब रूस ने सीरिया पर हुए हमले के विरोध में कड़ा रुख अख्तियार किया है। अमेरिका में रूसी दूतावास ने कहा कि व्लादीमीर पुतिन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि हम यूएन सिक्योरिटी काउंसिल का एक आपातकालीन सत्र बुलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed