फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Over 60 people killed and hundreds injured in suicide blasts in Nigeria

नाइजीरिया में आत्मघाती धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Wed, 02 May 2018 10:12 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Over 60 people killed and hundreds injured in suicide blasts in Nigeria
उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुड़ी में 27 अप्रैल को बोको हरम के आतंकियों ने हमले के बाद घटनास्थल - फोटो : Reuters
नाइजीरिया में हुए आत्मघाती धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ये धमाके उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में एक मस्जिद और बाजार में हुए हैं। इन धमाकों को अंजाम देने के तरीके से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह इस्लामिक उग्रवादियों समूह बोको हराम ने किया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोको हराम के खिलाफ लड़ाई में मदद बढ़ाने का ऐलान किया था। 
विज्ञापन


इन धमाकों को कथित तौर से कम उम्र के लड़कों ने अंजाम दिया है। धमाका अदमवा राज्य की राजधानी योला से करीब 200 किलोमीटर दूर मुबी में हुआ है। 

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के इमाम गार्की ने कहा कि पुलिस और रेड क्रॉस की साझा मूल्यांकन में पाया गया कि 26 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए, जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बनी हुआ से। उन्हें उपचार के लिए योला में संघीय चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन मुबी सामान्य अस्पताल में एक मेडिकल सूत्र ने कहा कि उन्हें 37 शव मिल चुके थे, जबकि राहत अभियान में शामिल एक कर्मी ने बताया कि उसने 42 शवों और 68 घायलों की गिनती की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले दो स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतकों की संख्या बहुत ज्यादा है और ये संख्या और बढ़ सकती है। 

मुहम्मद हामिदु ने कहा, "कब्रिस्तान से लौटने तक मैं 68 लोगों के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले चुका था। पीड़ित परिवारों का अपने परिजनों के शवों का लाने के सिलसिला जारी था।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मुबी पर हुआ ये सबसे बड़ा हमला है। इसमें जितने लोग मारे गए हैं वह सोचा नहीं जा सकता।" 

अब्दुल्लाई लबरान ने बताया, "जब हम लौटे तो 73 ताजा खोदे गए कब्रों में पीड़ितों को दफनाया जा चुका था। अस्पताल में अभी भी लावारिस लाशें पड़ी हुई हैं।"

नाइजीरिया में मृतकों की संख्या में विवादित कोई नई बात नहीं हैं। अधिकारियों ने पहले भी मारे गए लोगों की संख्या को कम कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed