फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Over 3 million people died after Excessive drinking alcohol in 2016 Says United Nations report

साल 2016 में अत्यधिक शराब पीने से 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र

Sat, 22 Sep 2018 05:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
Over 3 million people died after Excessive drinking alcohol in 2016 Says United Nations report

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि 2016 में अत्यधिक शराब पीने से 30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें से ज्यादातर पुरुष थे। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने एक नई रिपोर्ट में कहा कि करीब 23.7 करोड़ पुरुष और 4.6 करोड़ महिलाओं ने शराब संबंधी परेशानियों का सामना किया। इनमें सबसे ज्यादा मामले यूरोप और अमेरिका में देखे गए।

विज्ञापन


शराब से संबंधित करीब एक तिहाई मौतें चोट लगने के कारण होती हैं जिसमें कार दुर्घटना और खुद को नुकसान पहुंचाना शामिल है। जबकि पांच में से एक मौत पाचन रोग या दिल की बीमारियों के कारण होती है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेंड्रोस एडहनम घीब्रीयेसस ने कहा, ‘‘बहुत सारे लोग,उनके परिवार और समुदाय हिंसा, चोट, मानसिक रोग और कैंसर तथा स्ट्रोक जैसी बीमारियों के जरिए शराब के हानिकारक इस्तेमाल के परिणाम भुगतते हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed