फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   over 25 percentage of schoolgirls hiv positive in south africa

लड़कों से ज्यादा लड़कियों को एचआईवी

Fri, 15 Mar 2013 05:49 PM IST
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
over 25 percentage of schoolgirls hiv positive in south africa

दक्षिण अफ्रीका में लड़कों से ज्यादा लड़कियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की वजह ‘पुरुषों का उन्हें फंसाना’ है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ऐरॉन मोत्सोआलेदी ने कहा है, “साफ है लड़कियों के साथ लड़के नहीं बल्कि पुरुष यौन संबंध बना रहे हैं, हमें इन पुरुषों के खिलाफ कुछ करना ही होगा, क्योंकि ये हमारे बच्चों को तबाह कर रहे हैं।”

सोवेतान समाचार पत्र के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2011 में 94,000 लड़कियां गर्भवती हुईं और इनमें से 77,000 ने सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भपात करवाया।
विज्ञापन


मोत्सोआलेदी ने कहा कि कुछ गर्भवती लड़कियों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच थी, और उनमें से भी कई एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं।

सबसे बड़ा अभियान
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की 10 प्रतिशत आबादी यानि करीब 50 लाख लोग एचआईवी वायरस के साथ जी रहे हैं। पिछले वर्ष देश की कुल मौतों में से आधी (2,60,000 से ज़्यादा) एड्स की वजह से हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2009 में ऐरॉन मोत्सोआलेदी के स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने के बाद दक्षिण अफ्रीका में एड्स से जान बचाने वाली दवा देने का दुनिया का सबसे बड़ा ऐन्टी-रेट्रोवायरल कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद इन दवाओं का लाभ उठाने वालों की तादाद दोगुनी (15 लाख) हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed