फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   oscar pistorius in court

'गलती से दबा ट्रिगर और मर गई प्रेमिका'

Fri, 11 Apr 2014 12:27 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
oscar pistorius in court

अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी दक्षिण अफ्रीका के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस ने सफाई दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पिस्टोरियस ने कहा कि उनका हत्या का इरादा नहीं थी।

विज्ञापन


उनका कहना था कि दुर्घटनावश उनकी पिस्तौल का ट्रिगर दब गया। पिस्टोरियस ने जिरह के दौरान कहा कि वह घुसपैठिए पर भी पिस्तौल का ट्रिगर नहीं दबाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "यह एक दुर्घटना थी...मेरे पास सोचने का समय नहीं था।"
विज्ञापन


बयान देते समय पिस्टोरियस की आवाज़ कांप रही थी जबकि आमतौर पर वह शांत बने रहते हैं। पिस्टोरियस एक मोबाइल संदेश के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप को परेशान करने के आरोपों से भी इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी, 2013 में हुई थी रीवा की हत्या

oscar pistorius in court

पैरा ओलंपिक खिलाड़ी पिस्टोरियस ने सुनवाई के दौरान इस बात से भी इनकार किया कि वह रीवा पर चीखे-चिल्लाए थे। उन्होंने अदालत में यह भी कहा कि उन्हें अफ़सोस है कि रीवा को नहीं बता सके कि वह उन्हें प्यार करते थे।

पिस्टोरियस ने कहा कि उन्होंने भूलवश रीवा को घुसपैठिया समझकर गोली चला दी थी। अभियोजन पक्ष का कहना है कि पिस्टोरियस ने 14 फ़रवरी, 2013 की रात को आपसी झगड़े के बाद रीवा को गोली मार दी थी।

27 वर्षीय पिस्टोरियस ओलंपिक और पैरा ओलंपिक पदक विजेता हैं। अगर उन्हें 29 वर्षीय मॉडल और टीवी सेलेब्रिटी रीवा स्टीनकैंप की हत्या का दोषी पाया जाता है तो उन्हें उम्र क़ैद की सज़ा हो सकती है।

घटना पर जताया अफसोस

oscar pistorius in court

अभियोजन पक्ष के प्रमुख अधिवक्ता गेरी नेल ने पिस्टोरियस से जिरह के दूसरे दिन कहा कि पिस्टोरियस को रीवा के परिवार से निजी तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए, न कि अदालत में। सोमवार को पिस्टोरियस ने अपने बचाव के दौरान रीवा के परिवार से माफ़ी मांगी थी।

गेरी नेल के बयान पर टिप्पणी करते हुए पिस्टोरियस ने कहा कि उन्हें रीवा के परिवार से माफ़ी मांगने क मौका नहीं मिला और न उन्हें इसके लिए उचित शब्द मिले, जिनसे वह माफ़ी मांग सकें।

ब्रिटेन के एक अख़बार डेली मिरर को दिए गए साक्षात्कार में रीवा स्टीनकैंप की मां जून ने कहा, "इस माफ़ी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मैं पहले से जानती थी कि ऐसा होने वाला है।" जून ने कहा, "वह बहुत नाटकीय दिखे, वह रो रहे थे...मुझे नहीं पता कि वह अभिनय कर रहे थे या नहीं।"

कोर्ट में दिखाए मोबाइल संदेश

oscar pistorius in court

दूसरी ओर अदालत में पिस्टोरियस को रीवा स्टीनकैंप के भेजे गए व्हाट्सऐप मैसेज दिखाए गए। एक मैसेज में रीवा ने लिखा था, "जब से हम केपटाउन से आए हैं तुम मुझे लगातार परेशान कर रहे हो।" इस मैसेज पर टिप्पणी करते हुए स्टीनकैंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि मैंने कभी उसे लगातार परेशान किया। हो सकता है कि वह हमारे संबंधों का एक बुरा दौर रहा हो।"

दक्षिण अफ़्रीका के मशहूर सरकारी वकील गेरी नेल ने इस बात की ओर भी इशारा किया पिस्टोरियस केवल अपने बारे में सोचते थे। रीवा के ऊपर चीखने-चिल्लाने की बात से इनकार करते हुए पिस्टोरियस ने कहा कि वह अपनी पिछली गर्लफ्रेंड सैम टेलर पर भी कभी नहीं चिल्लाए और टेलर अदालत में अपनी गवाही में इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं।

रीवा की तस्वीरें देख हुए विचलित

oscar pistorius in court

इससे पहले बुधवार को पिस्टोरियस के जिरह का पहला दिन था। बुधवार को उन्हें रीवा स्टीनकैंप की हत्या के बाद का रेखाचित्र दिखाया गया था। जिसे देखकर पिस्टोरियस विचलित हो गए थे।

एक मॉनिटर स्क्रीन पर दिखाई गई तस्वीर देखकर भावुक हुए पिस्टोरियस ने कहा, "मैंने जिम्मेदारी ली है...लेकिन ऐसी तस्वीर नहीं देखना चाहता जिसे मैंने उस रात ख़ुद देखा था....मुझे सब याद है। मैं वहां मौजूद था, मुझे तस्वीर देखने की ज़रूरत नहीं है।"

क्या हुआ हत्या के बाद?

oscar pistorius in court

बुधवार को पिस्टोरियस ने अदालत को बताया था कि स्टीनकैंप को तीन-चार गोली लगने के बाद उन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, "मैंने देखा कि उसकी सांस चल रही है या नहीं लेकिन उसकी सांस नहीं चल रही थी। मैं अपने तरफ़ फैले ख़ून को महसूस कर रहा था।"

पिस्टोरियस ने अदालत को बताया कि वो गोली लगने के बाद स्टीनकैंप को सीढ़ियों से नीचे लाए जहां पड़ोसियों ने डॉक्टरों के आने तक प्राथमिक उपचार करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "डॉक्टरों के आने तक रीवा पहले ही मर चुकी थी इसलिए मुझे पता था कि अब वो उसके लिए कुछ नहीं कर सकते।"

अपने बचाव में दी दलीलें

oscar pistorius in court
पिस्टोरियस के बचाव पक्ष के वकील ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने जानबूझकर स्टीनकैंप की हत्या की थी। इसके जवाब में पिस्टोरियस ने कहा, "मेरी रीवा को या किसी को भी मारने का इरादा नहीं था।"

पिस्टोरियस के ऊपर ग़ैर-क़ानूनी ढंग से हथियार रखने और सार्वजनिक स्थान पर उसका ग़ैर-क़ानूनी प्रयोग करने का भी आरोप है। पिस्टोरियस ने इन दोनों आरोपों से भी इनकार किया है। अगर पिस्टोरियस को हत्या के आरोप से बरी कर दिया जाता है तो उन्हें छह साल से पंद्रह साल की सज़ा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed