{"_id":"6b34995d44c6bd099942ed71222f8021","slug":"only-106-tiger-are-alive-in-bangladesh-s-sundarban-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: सुंदरबन में बचे हैं महज 106 बाघ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश: सुंदरबन में बचे हैं महज 106 बाघ
Updated Wed, 29 Jul 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के सबसे विशाल मैनग्रोव वन बांग्लादेश के सुंदरबन में अब सिर्फ 106 बाघ बचे हैं। बांग्लादेश के उच्च वन अधिकारी ने कहा कि यह आंकड़ा अनुमान से काफी नीचे पाया गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के सरकारी वन विभाग के प्रभागीय संरक्षक ज़ाहिद कबीर ने कहा है कि छुपे हुए कैमरों की मदद से किए गए सर्वे से आंकड़ों का सही अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
जाहिद कबीर के नेतृत्व में पिछले दिनों एक सर्वे किया गया जिसमें पता चला है कि बाघों की संख्या 83 से 130 के बीच है।
उन्होंने बीबीसी को कहा, "आंकड़ों का औसत 106 होता है। यह सटीक आंकड़ा है।"
बाघों की संख्या में तेजी से कमी
2004 में किए गए एक सर्वे के दौरान सुंदरबन में बाघों की संख्या करीब 440 बताई गई थी। विश्व विरासतों की सूचि में शामिल सुंदरबन दुनिया में बाघों का आखरी प्राकृतिक निवास बचा है।
बताया जा रहा है कि सुंदरबन के भारतीय हिस्से में करीब चौहत्तर बाघ ही बचे हैं। मुख्यत: भारत औऱ बांग्लादेश में करीब दो हज़ार तीन सौ बंगाल टाइगर ही बचे हैं, बाकी कुछ बाघ नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार में पाए जाते हैं।
सुंदरबन 10 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला घना जंगल है जो भारत और बांग्लादेश की सीमा में फैला हुआ है।