ऑनलाइन कैंडी गेम्स खेलने से बच्चों की खुराक होती है ज्यादा
अगर आपका बच्चा खाना कम खाता है, तो ऑनलाइन कैंडी गेम्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। हाल के शोध में पाया गया है कि ऑनलाइन कैंडी गेम खेलने के बाद बच्चे ज्यादा भोजन करते हैं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक खाने की वस्तुओं के विज्ञापन से युक्त ऑनलाइन कैंडी गेम खेलने के तुरंत बाद बच्चों की खुराक ज्यादा हो जाती है।
उनका कहना है कि खाने वाली वस्तुओं से युक्त विज्ञापन वाले ऑनलाइन गेम खेलने वाले बच्चे उन बच्चों की तुलना में 55 फीसदी ज्यादा खाना खाते हैं, जो खिलौनों के विज्ञापन वाले ऑनलाइन गेम खेलते हैं।
कम से कम सप्ताह में एक दिन इंटरनेट गेम खेलने वाले दो तिहाई प्राइमरी स्कूल के बच्चों की खुराक में इजाफा देखने को मिला। इन गेम्स में ज्यादातर खाने वाली वस्तुओं के विज्ञापन का इस्तेमाल किया गया।
बच्चों पर डाला गहरा प्रभाव
हालांकि इसमें से सिर्फ छह फीसदी बच्चे ही इस बात को लेकर सचेत थे कि ये
गेम्स विज्ञापन हैं। नीदरलैंड स्थित रैडबाउड यूनिवर्सिटी के फ्रैंस
फोल्कवोर्ड ने बताया कि ऐसे विज्ञापन वाले गेम्स ने बच्चों पर गहरा प्रभाव
डाला।
फोल्कवोर्ड ने एक हजार से ज्यादा बच्चों की खुराक पर इन गेम्स के असर
का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थ बनाने वाली वेबसाइटों पर
गेम्स को भी शामिल किया जाता है।
इसके अलावा इन गेम्स को अपने दोस्तों के
साथ साझा करने का भी बच्चों को विकल्प दिया जाता है। उनका कहना है कि खाने
वाली चीजों से युक्त गेम खेलने के बाद पांच मिनट के अवकाश पर बच्चे काफी
ज्यादा भोजन करते हैं।