फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   One of the world's most secluded places to marry in Antarctic first bride and groom

दुनिया के सबसे निर्जन जगहों में से एक अंटार्कटिक में शादी रचाने वाले पहले दूल्हा-दुल्हन

Tue, 18 Jul 2017 10:05 AM IST
BBC
BBC Updated Tue, 18 Jul 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
 One of the world's most secluded places to marry in Antarctic first bride and groom
टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम - फोटो : BBC

ध्रुवों पर काम करने वाले दो गाइड्स ब्रिटिश आर्कटिक टेरिटरी (बीएटी) में शादी रचाने वाला पहला जोड़ा बन गए हैं। टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम ने अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पश्चिम में एडिलेड आइलैंड पर स्थित रॉदेरा रिसर्च स्टेशन पर शादी रचा ली है। दुल्हन जूली बॉम का शादी का जोड़ा नारंगी रंग का था जो एक पुराने टेंट से बनाया गया था। शादी के समय समारोह स्थल पर तापमान शून्य से नौ डिग्री नीचे था.

विज्ञापन


सिल्वेस्टर कहते हैं, "अंटार्कटिक बेहद खूबसूरत जगह है और हमने यहां पर कई अच्छे दोस्त बनाए हैं। शादी के लिए इससे बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती थी।" सिल्वेस्टर बताते हैं, "हम हमेशा से चाहते थे कि हमारी शादी छोटे पैमाने पर हो, लेकिन हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि हम दुनिया के सबसे निर्जन जगहों में से एक जगह पर शादी करेंगे।"
विज्ञापन


दुल्हन बॉम कहती हैं, "बीते दस सालों से मैं और टॉम साथ काम कर रहे हैं और दुनिया भर में घूम रहे हैं। अंटार्कटिक में शादी करना, ऐसा लग रहा है कि जैसे ये सबसे खूबसूरत है।" शादी के लिए सिल्वेस्टर ने रिसर्च स्टेशन पर ही मशीन पर पीतल की अंगूठियां बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 One of the world's most secluded places to marry in Antarctic first bride and groom
टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम - फोटो : BBC

शादी का समारोह स्टेशन लीडर और बीएटी के मजिस्ट्रेट पॉल सैमवेज की अध्यक्षता में हुआ। शादी में रिसर्च स्टेशन से 20 मेहमान शामिल हुए जो उस टीम का हिस्सा हैं जो अंटार्कटिक की सर्दियों में स्टेशन की देखभाल करते हैं।

जूली और टॉम पिछले 11 साल से साथ हैं। वे पहली बार वेल्स में मिले थे। तीन साल पहले उनकी सगाई हुई थी। दोनों अनुभवी पर्वतारोही हैं और साल 2016 में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे में काम करने के लिए उनका चयन किया गया था। ये टीम गहराई में वैज्ञानिक अनुसंधान में मदद करती है।

सिल्वेस्टर शेफील्ड के रहनेवाले हैं और बॉम का जन्म बर्मिंघम में हुआ था। वो फिलहाल स्टैफर्डशर के यॉक्साल में रहती हैं। ये शादी बीएटी सरकार में पंजीकृत हुई है और ब्रिटेन में भी इसकी वैधता है। हाल में बीएटी में शादी के कानून में बदलाव लाए गए थे, जिसके बाद ये इस इलाके में आयोजित पहली शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed