बांग्लादेशः एक और ब्लॉगर की गला रेत कर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में पुलिस का कहना है कि एक सेक्युलर ब्लॉगर की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इस साल ये इस तरह की तीसरी घटना है।
खबरों में कहा गया है कि अनंता बिजॉय दास पर सिलहट शहर में नकाबपोश लोगों ने हमला किया। दास मुक्तो-मोना वेबसाइट के लिए ब्लॉग लिखते थे। कभी इस वेबसाइट को अवीजीत रॉय चलाते थे जिन्हें इसी तरह फरवरी में राजधानी ढाका में कत्ल कर दिया गया था।
चरमपंथियों की हिट लिस्ट में थे
रॉय बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी ब्लॉगर थे जो धार्मिक असहिष्णुता के खिलाफ लिखते थे। इसके अलावा एक अन्य ब्लॉगर वशीकुर रहमान की भी मार्च में ढाका में हत्या कर दी गई थी।
दास के एक दोस्त देबाशीष देबू का कहना है कि वो इस्लामी चरमपंथियों की तरफ से बनाई गई कथित नास्तिक ब्लॉगरों की हिट लिस्ट में शामिल थे।
उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "हाल के महीनों में अपने लेखों की वजह से चरमपंथियों की तरफ से धमकियां मिल रही थीं। वो उनकी हिस्ट लिस्ट में थे।"