फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   one employee dead by Carbon dioxide leak in Samsung company, two injured

सैमसंग कंपनी में कार्बन डाई ऑक्साड लीक होने से एक कर्मचारी को मौत, दो घायल 

Tue, 04 Sep 2018 04:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
one employee dead by Carbon dioxide leak in Samsung company, two injured

सैमसंग कंपनी के इलेक्ट्रोनिक चिप प्लांट में कार्बन डाई ऑक्साइड लीक होने से एक कर्मचारी को मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने एक बयान में कहा कि तीन कर्मचारी कारखाने के तहखाने में बेहोश पाए गए थे। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें 24 वर्षीय एक कर्मचारी की कुछ घंटों बाद मौत हो गई। 

विज्ञापन


बाकी दोनों कर्मचीरी (26 और 54 साल) अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। घटना के शिकार हुए कर्मचारी सैमसंग सप्लायर थे जोकि गैस सम्बंधित समस्या का निरीक्षेण करने आए थे। सैमसंग ने कहा कि हमें लगता कि कर्मचारी की मौत कार्बन डाई ऑक्साइड लीक होने से हुई है बाकि पूरी जानकारी छानबीन के बाद सामने आएगी। 
विज्ञापन


सैमसंग कंपनी स्मार्टफोन के साथ-साथ मेमोरी चिप बनाने वाली दुनिया की शीर्ष निर्माता कंपनियों में से एक है। जिसके सामान का उत्पादन सुवान में किया जाता है।साउथ कोरिया की प्रमुख कंपनियों में इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सुर्खियों में हैं। कारखानों में खराब सुरक्षा मानकों को सुधारने के लिए कोरिया में लगातार संघर्ष जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि जनवरी में भी एक स्टील कंपनी के चार कर्मचारियों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी। यह स्टील कंपनी साउथ कोरिया के शहर पोहांग में है। इसके अलावा पिछले साल अगस्त में दक्षिणी शहर चांगवोन में चार कर्मचारियों की ईंधन टैंक विस्फोट में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed