फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   On the issue of disputed islands US with Japan

विवादित द्वीप के मुद्दे पर जापान के साथ अमेरिका

Thu, 24 Apr 2014 11:24 AM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
On the issue of disputed islands US with Japan

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जापान को आश्वस्त किया है कि चीन के साथ उसका जिन द्वीपों को लेकर विवाद चल रहा है वे दोनों देशों के बीच मौजूद द्विपक्षीय रक्षा संधि के तहत आते हैं।

विज्ञापन


एशिया दौरे पर जाने से पहले एक साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि इन द्वीपों पर जापान के नियंत्रण को कमज़ोर करने की किसी भी कोशिश का अमेरिका विरोध करेगा। अमेरिकी अधिकारी पूर्व में ऐसे बयान दे चुके हैं लेकिन ओबामा ने पहली बार इस मामले में खुलकर अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन


23 से 29 अप्रैल तक होने वाले एशिया दौरे के पहले चरण में ओबामा बुधवार को जापान पहुंचे। इसके बाद उनका दक्षिण कोरिया, मलेशिया और फिलीपींस जाने का कार्यक्रम है। इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह विवादित द्वीपों के जापान-अमेरिका रक्षा संधि के तहत लाने का विरोध करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया दौरे पर हैं ओबामा

On the issue of disputed islands US with Japan

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने बीजिंग में नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "तथाकथित अमेरिका-जापान गठबंधन शीतयुद्ध के दौर से ही दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय व्यवस्था है और इससे चीन की क्षेत्रीय अखंडता को नुक़सान नहीं पहुंचना चाहिए।"

ह्वाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा आर्थिक सहयोग मज़बूत करने पर केंद्रित होगी, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मसले और चीन के साथ रिश्ते बातचीत का प्रमुख एजेंडा होंगे।

अमेरिका के पूर्व सहायक विदेश मंत्री पीजे क्राउले ने बीबीसी को बताया कि ओबामा का यह दौरा यह साबित करने की कोशिश है कि एशिया को अमेरिका काफ़ी महत्व देता है और सहयोगी देशों के नेतृत्व के साथ संबंधों को मज़बूत करना चाहता है।

विवादित द्वीप पर साफ किया रुख

On the issue of disputed islands US with Japan

उन्होंने कहा कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के प्रमुख सहयोगी देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। विशेषकर चीन और अमेरिका के सहयोगी देशों के बीच रिश्तों में तनाव बना हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति इस दौरे पर विभिन्न देशों के साथ सहयोग मज़बूत करने और विशेषकर दक्षिण कोरिया और जापान के बीच बातचीत के ज़रिए स्थिति को संतुलित करने की कोशिश करेंगे। विवादास्पद द्वीपों और जापान के युद्ध इतिहास से जुड़े मुद्दों के कारण इन दोनों एशियाई देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

टोक्यो में मौजूद बीबीसी संवाददाता रूपर्ट विंजफ़ील्ड ने बताया, "द्वितीय विश्वयुद्ध पर शिंजो आबे के विचारों के कारण जापान और दक्षिण कोरिया के रिश्तों में खटास आ गई है और दोनों देशों के बीच मुश्किल से बातचीत हो पा रही है।"

विवाद कम करने की कोशिश

On the issue of disputed islands US with Japan

पिछले महीने अमेरिका ने जापान और दक्षिण कोरिया के नेताओं से उत्तर कोरिया के मसले पर सहयोग करने को कहा ताकि प्योंगयांग की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षाओं को समाप्त किया जा सके।

मंगलवार को दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने प्योंगयांग की परमाणु परीक्षण केंद्र पर बढ़ती गतिविधियों को देखा है। एक प्रवक्ता ने कहा कि हो सकता है कि उत्तर कोरिया "अचानक परमाणु परीक्षण की योजना बना रहा हो या ऐसा करने का दिखावा कर रहा हो।"

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि "अमेरिका पूरी परिस्थिति को काफ़ी क़रीब से देख रहा है।" अगर ये परीक्षण होते हैं तो यह उत्तर कोरिया का चौथा परीक्षण होगा।

सुरक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान

On the issue of disputed islands US with Japan

सात महीने बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराका ओबामा एशिया के सात दिवसीय दौरे को रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि जापान में ओबामा टोक्यो और बीजिंग के बीच सहयोग को एजेंडे में सबसे ऊपर रखेंगे।

पूर्वी चीन सागर में स्थित द्वीपों पर दोनों देशों के दावों के कारण रिश्तों में तनाव है. जापान का इन द्वीपों पर नियंत्रण है, लेकिन चीनी जहाज़ बार-बार इन क्षेत्रों में आवाजाही कर रहे हैं।

जापान इसे अपना जलक्षेत्र कहता है लेकिन चीन इस पर अपना दावा कर रहा है। ओबामा ने जापान के एक समाचारपत्र 'योमिउरी' को दिए एक लिखित बयान में कहा कि अमेरिका "इन द्वीपों पर जापान का नियंत्रण कमज़ोर करने के किसी भी एकतरफ़ा प्रयास का विरोध करता है।"

जापान अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर है। दोनों देशों के बीच विश्व युद्ध की समाप्ति पर रक्षा समझौता हुआ था जो अब भी मौजूद है। हालांकि अमेरिका चाहता है कि जापान अपनी सुरक्षा के लिए बड़ी ज़िम्मेदारी स्वीकार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed