{"_id":"aef77a555d93437a668bbdccc95879d1","slug":"olmert-get-18-month-sentence-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व इजरायली पीएम को 18 महीने की कैद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पूर्व इजरायली पीएम को 18 महीने की कैद
Updated Tue, 29 Dec 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत के एक मामले में इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट को 18 महीने कैद में काटने होंगे। लंबे समय से चल रहे इस मामले में पहले उन्हें छह साल की सजा दी गई थी जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में घटा कर 18 महीने कर दिया है।
विज्ञापन
ओलमर्ट 2006 से 2009 के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री रहे। लेकिन ये मामला उस वक्त का है जब ओलमर्ट यरुशलम के मेयर थे।
ये मामला प्रॉपर्टी के एक सौदे से जुड़ा है। 70 वर्षीय ओलमर्ट इजरायल में जेल जाने वाले पहले पूर्व प्रधानमंत्री होंगे। हालांकि वो खुद को दोषी करार दिए जाने के खिलाफ अपील करेंगे।
विज्ञापन