फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Obama cancels meeting with philippine Pesident Rodrigo

गाली देने के बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, नहीं माने ओबामा

Tue, 06 Sep 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
Obama cancels meeting with philippine Pesident Rodrigo
राष्ट्रपति रोड्रिगो

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेरते ने ओबामा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगी है। लेकिन ओबामा प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ओबामा उनसे आसियान सम्मेलन में मुलाकात नहीं करेंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति रोड्रिगो आसियान सम्मेलन की शुरूआत से पूर्व ही लाओस से रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेरते ने सोमवार को ओबामा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने ओबामा को धमकी दी थी कि उन्होंने यदि फिलीपीन्स में ड्रग तस्करी में मारे गए लोगों को लेकर एक्स्ट्रा जुडिशल कीलिंग्स का मामला उठाया तो वह वहीं अपशब्द सुना देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मंगलवार को लाओस में वह ओबामा से मुलाकात करेंगे तो मानवाधिकारों पर उनका लेक्चर नहीं सुनेंगे। लाओस की राजधानी में होने वाले आसियान सम्मेलन में दोनों नेता पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुतेरते के कार्यकाल में मारे जा चुके हैं 2400 लोग

Obama cancels meeting with philippine Pesident Rodrigo
ओबामा

दुतेरते दो महीने पहले ही राष्ट्रपति बने हैं और इस दौरान 2400 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। दुतेरते ने देश से ड्रग्स का नामोनिशान मिटाने के लिए ड्रग तस्करों, उनका साथ देने वालों और ड्रग्स के आदी लोगों की एक हिट लिस्ट तैयार की है।

उनके इस कदम की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। हालांकि देश की जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। इधर, मीडिया रिपोर्टों में आगाह किया गया था कि इन हत्याओं पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

इसी बौखलाहट में मुलाकात से एक दिन पहले फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ओबामा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर ओबामा ने दुतेरते के साथ तय मुलाकात पर अनिश्चितता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सुनिश्चित होना चाहता हूं कोई भी मुलाकात वास्तव में सकारात्मक होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed