फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nun cristina become star in italy

टीवी शो में जीत से छाईं युवा नन क्रिस्टिना

Sat, 07 Jun 2014 12:56 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
nun cristina become star in italy

इटली के एक टीवी टैलेंट प्रतिस्पर्धा 'द वॉयस' संस्करण में जीत हासिल करने के बाद एक युवा नन इंटरनेट की दुनिया में ख़ासी लोकप्रिय हो गईं हैं। अपनी जीत के लिए सिस्टर क्रिस्टिना स्कूसिया ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। इस टीवी शो में उन्होंने नन के परिधान में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


उनके एलिसिया कीज के प्रेम गीत 'नो वन' का प्रस्तुतिकरण यूट्यूब पर पाँच करोड़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। 25 वर्षीय नन मानती हैं कि उनके गीत 'ईश्वर की सुंदरता' को अभिव्यक्ति देते हैं।

विज्ञापन

'बच्चों के साथ गाना'

nun cristina become star in italy

इस टीवी शो की विजेता घोषित होने के बाद उन्होंने कहा, "मैं यहाँ ख़ुद की बदौलत नहीं हूँ, इसके लिए मैं ऊपर वाले की शुक्रगुज़ार हूँ!" उन्होंने कहा, "मैं यहाँ करियर शुरू करने के लिए नहीं आई हूँ, मैं एक संदेश साझा करना चाहती हूँ।"

सिस्टर क्रिस्टिना ने आगे कहा कि वह पोप फ़्रांसिस की कैथोलिक चर्च के लिए की गई अपील का अनुसरण कर रही हैं जो साधारण लोगों के ज़्यादा क़रीब है। इसके बाद उन्होंने मंच पर ईश्वर की प्रार्थना सुनाई।

गुरुवार को फ़ाइनल से पहले उन्होंने अपनी लोकप्रियता का श्रेय, "ख़ुशी, प्रेम और सुंदर व शुद्ध प्रेम के संदेश की प्यास को दिया।" सिस्टर क्रिस्टिना ने कहा कि वह ख़ुशी ख़ुशी मिलान वापस जाकर छोटे से गिरिजाघर में बच्चों के साथ गाना चाहेंगीं।

काइली मिनॉग के साथ गाया गाना

nun cristina become star in italy

सबसे पहले उन्होंने मार्च में होने वाले एक ऑडिशन में निर्णायकों को प्रभावित किया। निर्णायकों को उनके चौंकाने वाले चयन का पता लगने पर उन्होंने कहा, "मेरे पास एक उपहार है और मैं इसे आपको दे रही हूँ।

"इटली के साथ-साथ पूरी दुनिया में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। शो के दौरान उनकी प्रस्तुतियों में सेंडी लॉपर का 'गर्ल्स जस्ट वान्ट टू हैव फन' और बोन जोवी की 'लिव इन ऑन ए प्रेयर' शामिल हुए हैं।

उन्होंने अपने शो से 'सिस्टर एक्ट' के कॉमेडी स्टार हूपी गोल्डबर्ग का भी ध्यान खींचा है, गोल्डबर्ग ने क्लिक करें एक ट्वीट में उनके बारे में लिखा, "जब तुम सिस्टर एक्ट की एक झलक पाना चाहो!"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed