फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   number of people crossing mediterranean sea decreases, but the risk increases

भूमध्यसागर पार करने वालों की संख्या घटी लेकिन जोखिम बढ़ा : संरा एजेंसी

Mon, 03 Sep 2018 01:16 PM IST
भाषा, जिनेवा
भाषा, जिनेवा Updated Mon, 03 Sep 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
number of people crossing mediterranean sea decreases, but the risk increases
यूएनएचसीआर

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि लोगों की तस्करी करके ले जाने वाले लोग उन्हें यूरोप की ओर ले जाने का बड़ा जोखिम मोल ले रहे हैं जिससे इनमें से कई के भूमध्यसागर पार करने के दौरान मारे जाने की आशंका बढ़ी है। 

विज्ञापन

 

लीबिया के तटरक्षक बल ने शरणार्थियों को लेकर आने वाली कई नौकाओं को पकड़ा है जिसके बाद अब तस्कर इन लोगों को यूरोप की ओर ले जाने का खतरा ले रहे हैं। यूएनएचसीआर की सोमवार को जारी हुई ‘‘डेसपरेट जर्नीस’’ शीर्षक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि भूमध्यसागर पार करके जाने वाले लोगों की संख्या और मौतों में हाल के वर्षों की तुलना में अचानक कमी आयी है लेकिन समुद्र पार करके जाने वाले लोगों की यात्राओं में जोखिम और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि भूमध्यसागर पार करते हुए पिछले साल 2,276 लोग मारे गए। यूएनएचसीआर ने बताया कि इस साल 1,095 लोग मारे गए। अकेले जून में समुद्र पार करके पहुंचने वाले सात शरणार्थियों में से एक की मौत हो गई। 

 

मध्य भूमध्यसागर के लिए यूएनएचसीआर के विशेष दूत विंसेट कोचेटेल ने कहा, ‘‘लोगों का पहुंचना काफी खतरनाक हो गया है क्योंकि लीबियाई तटरक्षक बल द्वारा अधिक निगरानी रखे जाने के कारण तस्कर ज्यादा जोखिम ले रहे हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed