फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   number of indians dead in makkah gone up to eighteen

हज हादसा: मरने वाले भारतीयों की संख्या 18 पहुंची

Sat, 26 Sep 2015 08:22 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
number of indians dead in makkah gone up to eighteen

सऊदी अरब में हजयात्रा के दौरान मची भगदड़ में मरने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 18 तक पहुंच गई है। इस हादसे में कई देशों के 719 नागरिक मारे गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि अब तक 18 भारतीय हजयात्रियों के मरने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय अधिकारी मक्का में जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही लापता हजयात्रियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


विकास ने बताया कि सऊदी अधिकारियों और हजयात्रियों के परिजनों के साथ मिलकर भारतीय मिशन मृतकों की पहचान कर रहा है। साथ ही शवों के लिए तेजी से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हादसे में घायल 863 लोगों में से कम से कम 13 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 25 सालों में सऊदी अरब में हुए सबसे बड़े हादसे में जान गंवाने वाले 18 भारतीयों में से 11 गुजरात, तीन तमिलनाडु, एक तेलंगाना, एक केरल, एक  झारखंड और एक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

ईरान ने किया कड़ा विरोध

number of indians dead in makkah gone up to eighteen

सऊदी अरब के किंग सलमान ने सुरक्षा की समीक्षा और हज ऑर्गेनाइजेशन के पुनरीक्षण करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुस्लिम हजयात्रियों ने गमगीन माहौल में हज की आखिरी रस्म अदा की।

हादसे को लेकर आलोचना झेल रहे सऊदी अरब को ईरान के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में अपने 131 नागरिकों को खोने वाले ईरान ने हजयात्रा के प्रबंधन को लेकर सऊदी अरब की क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं, सऊदी स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल-फलीह ने एक बयान में हादसे के लिए हजयात्रियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस हजयात्रा में 180 से ज्यादा देशों के  नागरिक शामिल हुए।


मरने वाले चार और भारतीयों की पहचान हुई

उत्तर प्रदेश के मोइनुद्दीन
झारखंड के रसूल अली     
गुजरात के हाफिजाबहेन सतार्शा दीवान
गुजरात के सैयद अब्दुल हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed