{"_id":"d2a1225c-9f4d-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"nude-rotated-by-telling-witch-sewage-fed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायन बताकर नंगा घुमाया, मल खिलाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
डायन बताकर नंगा घुमाया, मल खिलाया
बीबीसी हिंदी/जिल मक्गिवरिंग
Updated Sun, 07 Apr 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के महिला आयोग ने देश के पश्चिमी हिस्से में एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी पिटाई करने के मामले की निंदा की है।
विज्ञापन
रिपोर्टों के मुताबिक गांववालों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी वजह से गांवों में मौतें हो रही हैं और लोगों को विपत्तियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महिला को निर्वस्त्र किया गया, उसका सिर मुंडवाया गया और उसे मल खिलाया गया। इतना ही नहीं उसकी जमकर पिटाई भी की गई।
और ये सबकुछ हुआ गांव की पंचायत के सामने।
जांच
काठमांडू में नेपाल की महिला आयोग के प्रवक्ता ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी जा रही है।
नेपाल के दूरदराज के इलाक़ों में किसी महिला को डायन बताकर उसकी पिटाई किए जाना कोई असामान्य बात नहीं है। पिछले वर्ष 40 साल की एक महिला पर चुडैल होने का आरोप लगाकर गांववालों ने उसे जिंदा जला दिया था।
विज्ञापन
उस मामले में बाद में आठ लोगों को हत्या का दोषी क़रार दिया गया था। हालांकि अक्सर ऐसे मामलों में किसी पर मुकदमा नहीं चलता है।
अक्सर बूढ़ी, गरीब, विधवा और निचली जाति की महिलाएं ही इस क्लिक करें कुप्रथा का शिकार बनती हैं।