फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   now robot will tell you which types of cloth wear in different seasons

अब रोबोट बताएगा आपको किस मौसम में पहने कैसे कपड़े

Fri, 17 Jul 2015 09:06 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
now robot will tell you which types of cloth wear in different seasons

कहावत है कि - ‘खाना अपनी पसंद का खाइए और कपड़े दूसरे की पसंद से पहनिए।’ यानी फैशन के लिए इंसान दूसरों पर निर्भर करता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसा रोबोट तैयार कर लिया है जो बताएगा कि मौसम के हिसाब से किन कपड़ों में आप खूबसूरत दिखाई देंगे।

विज्ञापन


यह रोबोट फैशन से जुड़ी वेबसाइट चिक्टोपिया डॉट कॉम के  लगभग डेढ़ लाख पोस्ट को आधार बना कर आपको स्मार्ट दिखने वाले कपड़ों की सलाह देता है।

चिक्टोपिया वेबसाइट का कोई भी यूजर नए पहनावे में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर सकता है। ऐसी तस्वीरों में इस्तेमाल किए पहनावे के विवरण के अलावा यह रोबोट दूसरे यूजर्स के ‘लाइक्स’ और कमेंट्स को भी टिप्स देने का आधार बनाता है।

विज्ञापन

इस तरह से की गई है प्रोग्रामिंग

स्पेन इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक्स एंड इंडस्ट्रियल इंफॉरमेटिक्स ने यह तकनीक यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के साथ मिल कर विकसित की है। यह शोध पिछले माह आयोजित ‘2015 कांफ्रेंस ऑन कंप्यूटर विजन एंड पैटर्न रिकग्नीशन’ में प्रस्तुत किया गया।

वेबसाइट पोस्ट से मिली सूचनाओं को ट्रेंडीनेस के एल्गोरिद्म में बदलने के लिए शोधकर्ताओं ने कंडिशनल रैंडम फील्ड तैयार किया। रोबोट में ‘डीप न्यूरल नेटवर्क’ का प्रमुखता से इस्तेमाल किया गया है।

रोबोट की प्रोग्रामिंग ऐसे की गई है कि लोगों को स्थान व मौसम के अनुसार फैशन टिप्स मिल सकें। यानी यह रोबोट उम्र, मौसम और शहर को देखते हुए आपको स्मार्ट बनाने की सलाह देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed