ISIS ने अब इराक में 45 लोगों को जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरने वाले लोग कौन थे और इन्हें क्यों मारा गया, ये अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि कर्नल क़ासिम अल-ओबेदी का कहना है कि मरने वालों में शायद कई सुरक्षाकर्मी थे।
कर्नल ओबेदी ने कहा कि सुरक्षा बलों और स्थानीय अधिकारियों के परिवार जिस परिसर में रहते थे, उसपर हमला हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
आईएस ने कुछ दिन पहले ही कस्बे पर किया था कब्जा
आईएस के लड़ाकों ने पिछले हफ़्ते ही अल-बग़दादी के ज़्यादातर हिस्से पर क़ब्ज़ा किया है। यह कस्बा अल-असद में अमरीकी सैन्यबलों के आधार शिविर से महज़ आठ किलोमीटर दूर है।
पिछले हफ्ते आईएस के कब्ज़े में आने से पहले अल बग़दादी अनबार प्रांत के उन चंद कस्बों में से था जहाँ इराक़ सरकार का नियंत्रण था। इस इलाक़े में संचार की लचर व्यवस्था और लड़ाई की वजह से ख़बरों की पुष्टि करने में दिक्कत होती है।
इस महीने की शुरुआत में आईएस ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें चरमपंथियों को जॉर्डन वायु सेना के एक पायलट को ज़िंदा जलाते हुए दिखाया गया था। पिछले दिसम्बर में सीरिया में इस पायलट का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।