{"_id":"5b7801d742c7924639036565","slug":"north-korean-media-says-donald-trump-be-courageous-on-the-issue-of-atomic-disarmament","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर 'साहसिक' कदम उठाएं ट्रंप : उत्तर कोरिया ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर 'साहसिक' कदम उठाएं ट्रंप : उत्तर कोरिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों पर परमाणु निरस्त्रीकरण मामले में ‘गतिरोध’ का आरोप लगाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वह इस पेंचिदा मामले में प्रगति के लिए ‘साहसिक’ कदम उठाएं।
विज्ञापन
ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सिंगापुर में इस साल ऐतिहासिक बैठक की थी। किम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जून में सिंगापुर में ऐतिहासिक बैठक की थी। लेकिन तब से संबंधों के आगे बढ़ने की दिशा में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसी बीच उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर पूर्ण परमाणु नि:शस्त्रीकरण के लिए ‘गैंगेस्टर की तरह मांग’ करने का आरोप भी लगाया था। उत्तर कोरिया के अखबार रोदोंग सिनमुन ने अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों में सुधार के लिए ट्रंप की प्रशंसा की।
विज्ञापन
वहीं अखबार ने कहा कि अमेरिका में डेमोक्रेट यहां तक कि रिपब्लिकन भी ट्रंप के प्रयास में बाधा डाल रहे हैं और अमेरिकी मीडिया भी ट्रंप की नीतियों को लेकर निंदा की मुद्रा में ही रहता है।