फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North korean leader Kim jong un reached Singapore via china for historic talks with Donald Trump

ट्रंप संग ऐतिहासिक वार्ता के लिए किम छुपते-छुपाते ऐसे पहुंचे सिंगापुर, जानें कितना होगा खर्च

Mon, 11 Jun 2018 09:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
North korean leader Kim jong un reached Singapore via china for historic talks with Donald Trump
सिंगापुर में होगी महामुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए रविवार को सिंगापुर पहुंच गए। यह वार्ता मंगलवार को होनी है। किसी सत्तारूढ़ अमेरिकी राष्ट्रपति की उत्तर कोरिया के नेता के संग यह पहली मुलाकात होगी।
विज्ञापन


किम की उत्तर कोरिया से सिंगापुर तक की यात्रा बहुत गोपनीय रही। आखिरी समय तक किसी को यह नहीं पता चला कि आखिर किम किस विमान से सिंगापुर पहुंचेंगे। सिंगापुर के लोग किम की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उनका इंतजार करते रहे लेकिन यह संभव नहीं हो सका। 
विज्ञापन


प्योंगयांग से 3 विमान सिंगापुर पहुंचे थे। इनमें से एक सोवियत निर्मित इल्यूशिन-62 भी था जो किम का निजी विमान है। यह विमान भले ही सिंगापुर पहुंचा लेकिन आखिरी तक इस बात को लेकर संशय बरकरार था कि किम किस विमान में हैं। यह आशंका सच साबित हुई। किम एयर चाइना के बोइंग 747 विमान से चीन होते हुए सिंगापुर पहुंचे। वहीं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान एयरफोर्स वन कनाडा से सीधा सिंगापुर पहुंचा। ट्रंप कनाडा में जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर पहुंच कर किम ने चांगी एयरपोर्ट पर वहां के विदेश मंत्री विवियान बालकृष्णन के साथ मुलाकात की। सिंगापुर के विदेश मंत्री ने एयरपोर्ट पर किम के साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की। एयरपोर्ट से किम लीमोजीन में सवार होकर अपने वाहनों के काफिले के साथ होटल के लिए रवाना हो गए। शाम को किम ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद किम ने कहा, ‘पूरी दुनिया उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाली इस ऐतिहासिक वार्ता की तरफ देख रही है। मैं आपके (सिंगापुर) प्रयासों के लिए धन्यवाद करता हूं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात करेंगे। 

एक मिनट में किम की गंभीरता पता चल जाएगी:ट्रंप

North korean leader Kim jong un reached Singapore via china for historic talks with Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें किम के साथ मुलाकात के बाद एक मिनट में पता चल जाएगा कि वे वार्ता के लिए गंभीर हैं या नहीं। कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन बैठक से सिंगापुर के रवाना होते वक्त ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वे एक "शांति का मिशन" शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका से अघोषित "सुरक्षा" के बदले में किम को अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए तैयार करने का उनके पास एक "स्पष्ट उद्देश्य" है। 

ट्रंप ने स्वीकार किया कि इस बैठक पर बड़ा दांव लगा है और और इसकी दिशा अप्रत्याशित है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह "उस क्षण में तय होगा।" 

ट्रंप-किम की मुलाकात पर खर्च होंगे एक अरब रुपये

North korean leader Kim jong un reached Singapore via china for historic talks with Donald Trump
ट्रंप और किम की ऐतिहासिक मुलाकात पर सिंगापुर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने रविवार को यह खुलासा किया। सिंगापुर उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके अमेरिका और उत्तर कोरिया दोनों के साथ कूटनीतिक संबंध हैं।

ली ने कहा कि इस वार्ता पर सिंगापुर 20 मिलियन सिंगापुर डॉलर (लगभग 100 करोड़ रुपये) खर्च करेगा। इसमें आधी राशि सुरक्षा पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह वार्ता सिंगापुर के लिए भी फायदेमंद है। इससे हमें प्रचार मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed