{"_id":"574408824f1c1bb515691bf1","slug":"north-korean-envoy-rejects-trump-overture-to-meet-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का किम से मिलने का सपना टूटा, उत्तर कोरिया बोला कर रहे प्रोपेगेंडा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ट्रंप का किम से मिलने का सपना टूटा, उत्तर कोरिया बोला कर रहे प्रोपेगेंडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रंप का किम से मिलने का सपना टूटा
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को उस समय झटका लग गया जब उत्तर कोरिया के राजदूत ने उनके उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिसमें ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मिलने की बात कही थी। उत्तर कोरिया के अधिकारी ने कहा कि ट्रंप का उत्तर कोरिया के नेता से मिलने का प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान किए जाने वाला प्रोपेगेंडा है।
विज्ञापन
ट्रंप ने पिछले सप्ताह अमेरिकी रॉयटर्स को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा था कि वो उत्तर कोरिया के नेता से मिलकर परमाणु कार्यक्रम को रोकने की बात करेंगे।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि यह निर्णय खुद किम जोंग उन करेंगे कि उन्हें ट्रंप से मिलना है कि नहीं। पर ट्रंप की तरह से की जाने वाली बात एक दम बेहूदा है और उसका कोई मतलब नही है।
विज्ञापन
अधिकारी ने सीधे तौर पर ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि यह एक तरह प्रोपेगेंडा और विज्ञापन है और इसको अमेरिकी चुनाव के दौरान अपने फायदे के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इस बात में कोई गंभीरता नहीं दिखती है।