फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea warns Japan, says Missile shooting was first step of military action

नॉर्थ कोरिया ने दी चेतावनी, जापान के ऊपर से मिसाइल दागना सैन्य कार्रवाई का 'पहला कदम'

Wed, 30 Aug 2017 03:41 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Wed, 30 Aug 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
North Korea warns Japan, says Missile shooting was first step of military action
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन

उत्तर कोरिया का कहना है कि जापान के ऊपर से मिसाइल दागना प्रशांत क्षेत्र में उसकी सैन्य कार्रवाई का 'पहला कदम' है। उत्तर कोरिया की कार्रवाई को भविष्य में और ऐसे कदमों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उत्तर कोरिया का सरकारी मीडिया भी प्रशांत महासागर में अमरीकी द्वीप गुआम पर हमले की लगातार धमकी दे रहा है। मंगलवार को उत्तर कोरियाई मिसाइल जापानी द्वीप के ऊपर से गुजरने के बाद समंदर में जा गिरी थी।

विज्ञापन


प्रतिबंधों के बावजूद बार-बार मिसाइलों का परीक्षण
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया की कार्रवाई की एक सुर में आलोचना की है। मंगलवार को न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट को भड़काने वाली कार्रवाई बताया है। हालांकि सुरक्षा परिषद के बयान में उत्तर कोरिया पर किसी नए प्रतिबंध का जिक्र नहीं किया गया है। उत्तर कोरिया ने हाल के महीनों में संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के बावजूद बार-बार मिसाइलों का परीक्षण किया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- किम जोंग ने फिर दी अमेरिका को धमकी, कहा- गुआम के लिए था मिसाइल परीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


'अप्रत्याशित, महत्वपूर्ण और गंभीर चेतावनी'
इसी सिलसिले में मंगलवार को उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग के पास किसी जगह से ताजा परीक्षण किए। उत्तर कोरियाई मिसाइल ने 2700 किलोमीटर की दूरी तय की और जापान के पूर्व तट से 1180 किलोमीटर दूरी पर जाकर गिरी।कहा जा रहा है कि ये मिसाइल असामान्य रूप से कम ऊंचाई से गुजरी। उधर, जापान को अपने द्वीप पर सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा। प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने बाद में इसे 'अप्रत्याशित, महत्वपूर्ण और गंभीर चेतावनी' करार दिया।

1910 की जापान-कोरिया संधि की सालगिरह
उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए ने जापान के ऊपर से बैलीस्टिक मिसाइल दागने की बात पहली बार स्वीकार की है। केसीएनए की तरफ़ से कहा गया कि उत्तर कोरिया ने ये कार्रवाई अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैनिक अभ्यास के जवाब में की है। ये संयुक्त सैनिक अभ्यास फिलहाल जारी है और इसके साथ ही साल 1910 की जापान-कोरिया संधि की सालगिरह भी मनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed