फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea to end nuclear test site by Friday

शुक्रवार तक परमाणु परीक्षण स्थल खत्म कर देगा उत्तर कोरिया, विनाश देखने के लिए विदेशी पत्रकार इकट्ठा

Thu, 24 May 2018 03:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
North Korea to end nuclear test site by Friday

उत्तर कोरिया शुक्रवार तक अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को खत्म करने के निर्णय पर कायम है। हालांकि ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि किम के साथ उनकी वार्ता में देरी हो सकती है, लेकिन उत्तर कोरिया बातचीत को लेकर संशय के बावजूद एलान के मुताबिक कार्रवाई करने को लेकर अडिग है। यहीं नहीं उत्तर कोरिया ने बुधवार को ही परमाणु स्थलों का विनाश देखने के लिए विदेशी पत्रकारों को एकत्रित कर लिया। 

विज्ञापन


परीक्षण स्थल का विनाश देखने के लिए विदेशी पत्रकारों को किया एकत्रित 

यदि मौसम ने साथ दिया तो बुधवार और शुक्रवार के बीच कभी भी इस परमाणु परीक्षण स्थल को नष्ट किया जा सकता है। प्योंगयांग ने इस माह की शुरूआत में ही पूर्वोत्तर स्थित पंगगी-रि नामक परमाणु परीक्षण स्थल को पूरी तरह नष्ट करने की घोषणा की थी। यह परीक्षण स्थल उत्तर कोरिया के छह स्थलों में सबसे शक्तिशाली है। जहां उत्तर कोरियाई दावे के मुताबिक हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था। परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की उत्तर कोरिया की योजना ट्रंप और किम मुलाकात के लिए एक योजनाबद्ध सद्भावना संकेत का हिस्सा थी। लेकिन दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों में ऐतिहासिक बैठक को लेकर पैदा हुए संशय के चलते इस नष्टीकरण पर संदेह जताया जाने लगा था।
विज्ञापन


ट्रंप-किम वार्ता पर अमेरिकी संदेह के बावजूद उत्तर कोरिया अपने एलान पर कायम

सियोल स्थित उत्तर कोरियाई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कू काब-वू ने कहा कि सब कुछ पतली बर्फ पर हो रहा है। ट्रंप परमाणु निरस्त्रीकरण बहुत तेजी से चाहते हैं, कुछ ऐसा जो उनके कार्यकाल में पहली बार किया जाए। लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें उत्तर कोरिया को समान और त्वरित सुरक्षा गारंटी देनी होगी। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक परीक्षण स्थल का नष्टीकरण बेहद करीब से देखेंगे। यहां विशेषज्ञ दो मत रखते हैं। पहला यह कि परीक्षण स्थल को नष्ट करने के बाद भी उत्तर कोरिया इसे दोबारा बना सकता है और दूसरा यह कि किम इसे नष्ट करने की ट्रंप की शर्त को मान चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रंप-किम वार्ता के लिए व्हाइट हाउस तैयार

North Korea to end nuclear test site by Friday

सिंगापुर में 12 जून को ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच होने वाली शिखर वार्ता की अनिश्चितता के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह दोनों नेताओं के इस सम्मेलन के लिए तैयार है। हालांकि उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्धाभ्यास का विरोध करते हुए बैठक को रद्द करने की धमकी दी है जबकि ट्रंप भी वार्ता में देरी होने की आशंका जता चुके हैं। 

इन सभी अनिश्चितताओं के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने संवाददाताओं से कहा कि यदि किम मिलना चाहते हैं तो हम शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नोर्ट ने उत्तर कोरिया की उस घोषणा का स्वागत किया है जिसमें किम जोंग-उन ने परमाणु परीक्षण स्थल को खत्म करने का एलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed