फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north Korea tests rocket despite denials

मनाही के बावजूद उत्तर कोरिया का रॉकेट परीक्षण

Wed, 12 Dec 2012 02:43 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2012 02:43 PM IST
विज्ञापन
north Korea tests rocket despite denials

दक्षिण कोरिया और जापान का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय चेतावनी की अनदेखी करते हुए रॉकेट का परीक्षण किया है।

विज्ञापन


इस रॉकेट को स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 49 मिनट पर पश्चिमी तट से छोड़ा गया। हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये परीक्षण सफल रहा या नहीं।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया का कहना है कि ये रॉकेट अंतरिक्ष में एक उपग्रह को ले जाएगा, लेकिन कई देशों का कहना है कि ये परीक्षण हथियारों के निर्माण को छिपाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर कोरिया ने इसी साल अप्रैल महीने में भी रॉकेट परीक्षण किया था जो उड़ान भरते ही नष्ट हो गया था।

इस रॉकेट को उपग्रह को स्थापित करने से पहले कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच उड़ान भरना था जबकि दूसरे चरण में फिलीपींस के ऊपर से गुजरना था।

प्रतिक्रिया

जापानी सरकार का कहना है कि रॉकेट ओकीनावा प्रांत के ऊपर दिखाई पड़ा है। जापान ने अपनी सशस्त्र सेनाओं को रॉकेट परीक्षण के बारे में पहले से ही सतर्क कर रखा था।

जापान ने धमकी दी थी कि उसकी सीमा का उल्लंघन करने वाले किसी भी स्रोत को वो नष्ट कर देगा।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग बाक ने इस परीक्षण को देखते हुए अपने वरिष्ठ सलाहकारों की एक आपात बैठक बुलाई है।

इससे पहले दक्षिण कोरिया, अमरीका और दूसरे कई देशों ने उत्तर कोरिया से रॉकेट परीक्षण न करने की अपील की थी और चेतावनी दी थी कि इस तरह का परीक्षण संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ है जिसमें लंबी दूरी के रॉकेट परीक्षण पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed