फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea tells foreigners in south to take safety measures

दक्षिणी कोरिया से भागें विदेशी: उ. कोरिया

Tue, 09 Apr 2013 06:46 PM IST
Updated Tue, 09 Apr 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
north korea tells foreigners in south to take safety measures

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में रह रहे विदेशियों को युद्ध की स्थिति में देश खाली करने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


उसने कहा है कि हम नहीं चाहते कि युद्ध की स्थित में वहां रह रहे विदेशियो को कई नुकसान हो।

इसमें सभी “विदेशी नागरिकों, कंपनियों और पर्यटकों” से अपील की गई है कि वो “भागने की व्यवस्था कर लें।”

उत्तर कोरिया की ये चेतावनी उस वक्त आई है जब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर कोरिया एक और मिसाइल परीक्षण कर सकता है। वो पहले ही दक्षिण कोरिया के बीच स्थापित मिलिटरी हॉटलाइन को समाप्त कर चुका है।


warउत्तर कोरिया लगातार अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जपान के खिलाफ धमकियां देता आ रहा है।
विज्ञापन



जवाब में जापान ने राजधानी टोक्यो में तीन जगहों पर मिसाइल रोधी तंत्र स्थापित किए है।


उधर, अमेरिका ने भी रक्षा मंत्रालय के साथ साथ दो और जगहों पर भी मिसाइल रोधी तंत्र लगा दिए है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की सुरक्षा का हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले हफ्ते ही जापान ने जापान सागर में दो अत्याधुनिक युद्ध पोत तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो क्या उत्तरी कोरिया की धमकी को जापान उतनी ही गंभीरता से ले रहा है जितनी गंभीरता से उत्तरी कोरिया ने धमकी दी है?

बीबीसी के टोक्यो संवाददाता रूपर्ट विंगफील्ड हाएस के मुताबिक जापान में कोई भी उत्तरी कोरिया के आक्रमण कर देने के दावे पर यकीन नहीं कर रहा।

हां, ये हो सकता है कि प्रशांत सागर में उत्तरी कोरिया जापान पर मिसाइल से हमला कर दे। उस स्थित में जापान मिसाइल हमले को नष्ट कर सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब जापान ने उत्तरी कोरिया की धमकी के मद्देनजर इस तरह का सुरक्षात्मक कदम उठाया है।

कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव का तारीखवार विवरण-
12 दिसंबर— उत्तर कोरिया ने रॉकेट का परीक्षण किया।
12 फरवरी—उत्तर कोरिया ने जमीन के अंदर परमाणु परीक्षण किया
11 मार्च—अमेरिका और दक्षिणी कोरिया का सालाना सैन्य अभ्यास शुरू।
30 मार्च—उत्तर कोरिया ने ऐलान किया कि वो दक्षिण कोरिया के साथ युद्ध की स्थित में है।
2 अप्रैल—उत्तर कोरिया योंगब्योन रिएक्टर को फिर से शुरू करेगा।
3 अप्रैल—उत्तर कोरिया ने केसॉंग औद्योगिक क्षेत्र से दक्षिण कोरिया के मजदूरों को निकाला।
4 अप्रैल—दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के संभावित हमले का जवाब देने के लिए मिसाइल तैनात किया।
5 अप्रैल—उत्तर कोरिया ने ऐलान किया कि वो वहां रह रहे विदेशियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता।
8 अप्रैल—दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया कि उत्तरी कोरिया दूसरे परमाणु परीक्षण कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed