{"_id":"5abccca54f1c1bdf298b4866","slug":"north-korea-south-korea-agreed-on-the-negotiation-on-april-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अप्रैल को बातचीत पर सहमत हुए उत्तर कोरिया - दक्षिण कोरिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
27 अप्रैल को बातचीत पर सहमत हुए उत्तर कोरिया - दक्षिण कोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया आपस में बातचीत के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने बातचीत के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। दोनों देशों के नेताओं के प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा, ‘दोनों नेताओं की इच्छा के अनुसार कोरियाई देश 27 अप्रैल को ‘2018 साउथ-नॉर्थ समिट’ के लिए सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
यह समिट असैन्य क्षेत्र पनमुनजम स्थित पीस हाउस में होगी।’ मालूम हो कि हाल में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन औचक चीन यात्रा पर पहुंचे थे। यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा थी। किम अगले महीने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे- इन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनकी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मई में भेंट होने की संभावना है।
विज्ञापन
इन देशों के बीच राजनयिक संबंधों में नरमी और सुधार दक्षिण कोरिया में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक के बाद आया है। उससे पहले करीब एक साल तक उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु और मिसाइल परीक्षणों के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण थी। दूसरी तरफ किम और ट्रंप बेहद कटु वाक युद्ध में उलझे हुए थे।
विज्ञापन