{"_id":"592d3eb04f1c1bea53bdbb2a","slug":"north-korea-says-ballistic-missile-test-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने फिर किया सफल मिसाइल परीक्षण, जापान-दक्षिण कोरिया की उड़ी नींद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने फिर किया सफल मिसाइल परीक्षण, जापान-दक्षिण कोरिया की उड़ी नींद
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Tue, 30 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने सोमवार की सुबह एक बार फिर छोटी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 280 मील की दूरी तक उड़ने के बाद जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जा गिरी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मिसाइलों का 'बादशाह' है-किम जोंग, अमेरिका भी खाता है खौफ!
विज्ञापन
बता दें कि यह उत्तर कोरिया का यह बीते तीन हफ्तों में तीसरा मिसाइल परीक्षण है वहीं इस साल वह अब तक कुल 12 परीक्षण कर चुका है।
जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिदे सुगा ने परीक्षण की निंदा करते हुए कहा कि 'बैलेस्टिक मिसाइल का यह परीक्षण हमारे जहाजों और एयरक्राफ्ट के लिए खतरा है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'
विज्ञापन
वहीं, जी-7 मीटिंग से वापस लौटे जापान के पीएम शिंजे आबे ने कहा कि 'जापान अमेरिका के साथ मिलकर उत्तर कोरिया को रोकेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मिसाइल लांच के बारे में जानकारी मांगी है।'
दक्षिण कोरिया ने भी इस मिसाइल परीक्षण की कड़ी निंदा की है। दक्षिण कोरिया के रक्षा प्रमुखों का कहना है कि उत्तर कोरिया पर कड़ा दंड लगाया जाएगा।