{"_id":"5721d1694f1c1b6907a928e7","slug":"north-korea-s-test-of-intermediate-range-missile-fails-again-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया का 3000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली मिसाइल का टेस्ट हुआ फेल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया का 3000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली मिसाइल का टेस्ट हुआ फेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
नाक में दम करने वाले उत्तर कोरिया की असली ताकत
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने गुरूवार को कम दूरी की जिस मिसाइल का टेस्ट किया था वो मिसाइल लांच होने के कुछ मिनट के बाद ही क्रेश हो गई। इस बात का दावा दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने किया है। दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि इस महीने में दूसरी बार उत्तर कोरिया का कोई मिसाइल टेस्ट फेल हुआ है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि उत्तर कोरिया ने वूनसन सिटी के पूर्वी समुद्री तट पर यह टेस्ट किया था। बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने जिस मिसाइल का टेस्ट किया था, उस मिसाइल की दूरी 3000 किलोमीटर थी।
विज्ञापन
आपको बताते चले कि उत्तर कोरिया दूसरे देशों को उकसाने का काम कर रहा है। इससे पहले भी वह परमाणु परीक्षण करके अन्य देशों की आंखों की किरकिरी बन चुका है। उत्तर कोरिया का दूसरा मिसाइल टेस्ट फेल हुआ है जो वहां के नेता किम जोंग यून के लिए एक बहुत बड़ा सेट बेक है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया पहले भी पांचवें परमाणु परीक्षण की बात कहकर दुनिया का उकसा चुका है। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया कभी भी यह परमाणु परीक्षण कर सकता है।