फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea's missile fears the world, meeting requested to United Nations

उत्तर कोरिया के मिसाइल से डरी दुनिया, संयुक्त राष्ट्र से किया बैठक बुलाने का आग्रह

Tue, 14 Feb 2017 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
North Korea's missile fears the world, meeting requested to United Nations
- फोटो : dailymail

उत्तरी कोरिया द्वारा बैलेस्टिक मिसाइल लांच करने और आगे इसी प्रकार के कुछ और परीक्षण करने का ऐलान करने के बाद दुनिया के विकसित देशों ने इसे सैन्य व सुरक्षा पर खतरा मानते हुए संयुक्त राष्ट्र से तुरंत सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र से आव्हान किया कि वह शीघ्र राजनयिक चर्चा शुरू करे।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार देर शाम (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह) को यह बैठक अपेक्षित है। माना जा रहा है कि उत्तरी कोरिया द्वारा किया जाने वाला यह प्रतिबंधित परीक्षण संभवतया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने के मकसद से किया गया है, क्योंकि ट्रंप ने प्योंगयांग में इस तरह के परीक्षणों पर सख्त रुख अपनाया था।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षण के दौरान देश के नेता किम योंग उन खुद वहां पर मौजूद थे। इस बीच प्योंगयांग से कहा गया है कि उसका मकसद परमाणु हथियारों से पीछे हटने का कतई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में शिंजो अबे और ट्रंप की मुलाकात में भी उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की चर्चा प्रमुखता से हुई। ट्रंप ने जापान को अमेरिका का सच्चा भागीदार बताते हुए पूरा समर्थन देने की बात कही। इसके बाद अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से तुरंत बैठक बुलाकर मिसाइल परीक्षण पर बातचीत करने की अपील की।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालाय ने मिसाइल टेस्ट को ‘सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का सीधा उल्लंघन’ बताते हुए कहा कि यह कोरियाई प्रायद्वीप और समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी खतरा है।

न्यूट्रॉन बम की क्षमता भी है उ. कोरिया के पास

North Korea's missile fears the world, meeting requested to United Nations

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया पर हर तरह की बैलेस्टिक तकनीक पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये प्रतिबंध उस पर 2006 में किए गए पहले परमाणु परीक्षण के बाद लगाए गए थे। लेकिन इसके बावजूद प्योंगयांग लगातार तकनीकी हथियार विकसित करता रहा। माना जा रहा है कि फिलहाल उत्तर कोरिया के पास न्यूट्रॉन बम बनाने की क्षमता भी विकसित हो चुकी है। पिछले कुछ सालों में मिसाइल कार्यक्रम भी तेज हुआ है।

चीन ने मिसाइल परीक्षण की निंदा की
बीजिंग। चीन ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण का विरोध किया और संबंधित पक्षों से संयम तथा क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की अपील की। चीन ने इस परीक्षण की निंदा करते हुए दावा किया कि यह परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ विवादों के मद्देनजर हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुनाग ने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने तथा क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed