फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea's Guam strike missile plan against America

अमेरिका को नेस्तनाबूद करने के लिए उत्तर कोरिया ने बनाया ये प्लान

Thu, 10 Aug 2017 04:47 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 10 Aug 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
North Korea's Guam strike missile plan against America

उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर में स्थित अमरीकी द्वीप गुआम पर हमले की योजना का ऐलान किया है। केसीएनए ने आर्मी चीफ जनरल किम राक ग्योम के हवाले से लिखा है - "कोरियाई पुल्स आर्मी द ह्वासंग - 12 रॉकेट्स को लॉन्च करेगा जो जापान के शिमाने, हिराशिमा और कोचि से होता हुआ ग्वाम के पास समुद्र में गिरेंगे।"

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी ने इन रॉकेट्स के गुआम द्वीप तक पहुंचने के समय का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, ये भी बताया है कि रॉकेट किस जगह जाकर गिरेंगे। केसीएनए ने बताया है, "ये रॉकेट 1,065 सैकेंड्स में 3356।7 किलोमीटर की दूरी तय करके गुआम द्वीप से 30-40 किलोमीटर पहले समुद्र में गिरेंगे।"
विज्ञापन


कोरियाई सरकारी मीडिया के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अब तक हमले की इस योजना को हरी झंडी नहीं दी है। इससे पहले अमरीकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने उत्तर कोरिया से कहा है कि वो वैसी गतिविधियां न करे जिससे वहां ''व्यवस्था परिवर्तन हो जाए और लोगों को विनाश का सामना करना पड़े।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन के प्रमुख ने ये भी कहा कि अमरीका और उसके सहयोगियों के साथ लड़ाई में उत्तर कोरिया टिक नहीं पाएगा। मैटिस की ये कड़ी चेतावनी अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की उस धमकी के बाद आई है जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया को संयम बरतने को कहा था।

क्यों उत्तर कोरिया के निशाने पर है गुआम?

North Korea's Guam strike missile plan against America

प्रशांत महासागर में अमरीकी द्वीप गुआम में अमरीकी एयरफोर्स और नौसेना का एयरबेस है। 541 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ ये द्वीप अमरीका के लिए सामरिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है।
गुआम की अहमियत इस बात से समझिए कि इस एक द्वीप की मदद से अमरीका की पहुंच दक्षिणी चीन सागर, कोरिया और ताइवान तक है। गुआम ऐसी जगह पर है, जहां से दक्षिणी चीन सागर में चीन के बढ़ते दबदबे पर अमरीका महत्वपूर्ण कदम उठा सकने की स्थिति में है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस हमले का उद्देश्य अमरीकी सरकार को गंभीर चेतावनी होगा।

ट्रंप दे चुके हैं बड़ी धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर पर अमरीका के परमाणु हथियारों के जखीरे के बारे में लिखा है कि अमरीका के पास पहले से ज्यादा ताकतवर हथियार हैं। हालांकि उन्होंने ये भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि अमरीका को कभी इस शक्ति के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने आर्मी चीफ जनरल किम राक ग्योम के हवाले से लिखा है - गोल्फ खेल रहे अमरीकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर फ्यूरी और फायर जैसी बकवास की है जो बताती है कि वह स्थिति की गंभीरता को समझने में असफल रहे हैं। और, ऐसे अतार्किक व्यक्ति से बात करना संभव नहीं और सिर्फ बल प्रयोग ही इस व्यक्ति को समझ आएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed