फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea release new animation attack

अमेरिका पर उत्तर कोरिया का 'एनिमेशन अटैक'

Sat, 26 Mar 2016 05:33 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 26 Mar 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
north korea release new animation attack
उत्तर कोरिया का 'एनिमेशन अटैक' - फोटो : BBC

उत्तर कोरिया ने एक नया वीडियो एनिमिशन जारी किया है जिसमें परमाणु मिसाइल हमले में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन को तबाह होते दिखाया गया है। ये एनिमेशन उस प्रचार अभियान का हिस्सा है, जो उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक दूसरे के खिलाफ छेड़े हुए हैं। एनिमेशन में परमाणु मिसाइल को एक पनडुब्बी से छुटते हुए दिखाया गया है। दोनों मुल्कों के बीच लंबे वक्त से तनाव के हालात बने हुए हैं। उत्तर कोरिया ने साल के शुरुआत में परमाणु और लंबी दूरी के रॉकेट का परीक्षण किया था. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने अपनी दक्षिणी सीमा के करीब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर भी नाराजगी जाहिर की थी। दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने नाराज दक्षिण कोरिया के मानवाधिकार कार्यकर्ता बड़े गुब्बारों के ज़रिए सीमा के करीब मौजूद सूचना पत्र पहुंचाने में जुटे हैं। उत्तर कोरिया की सेना प्रचार सामग्री से लैस गुब्बारों पर गोलियां दागती रही है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच गोलीबारी भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed