फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea rejoins south korea time zone 

एक हुआ उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का टाइम, सनकी तानाशाह ने घड़ी की सुई आधे घंटे बढ़ाई 

Sat, 05 May 2018 12:30 AM IST
एजेंसी, सोल
एजेंसी, सोल Updated Sat, 05 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
North Korea rejoins south korea time zone 

उत्तर कोरिया ने अपने बदले हुए रुख का परिचय देते हुए अपनी घड़ियों के समय को 30 मिनट आगे करके उसे दक्षिण कोरिया के टाइम जोन से मिला लिया है। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते दोनों कोरियाई देशों के बीच हुई शिखर बैठक के बाद उत्तर कोरिया ने यह कदम उठाया है। 

उत्तर कोरिया ने कहा कि ऐतिहासिक उत्तर-दक्षिण शिखर बैठक के बाद समय को फिर से निर्धारित करना पहला व्यावहारिक कदम है ताकि उत्तर और दक्षिण को एक करने की प्रक्रिया को तेजी दी जा सके। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच मधुर होते रिश्तों के बीच अमेरिका ने भी क्षेत्र से अपने सैनिकों को हटाने का फैसला किया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को आदेश दिया है कि वह दक्षिण कोरिया में तैनात सैनिकों को वापस बुलाने के विकल्प तैयार करें। कुछ दिनों पहले ही उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के बीच ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed