फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea missile launch is the highest yet, poses worldwide threat

उत्तर कोरिया के एक और मिसाइल परीक्षण से हिली दुनिया, साउथ कोरिया के आर्मी चीफ ने किया खुलासा

Wed, 29 Nov 2017 07:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 07:59 AM IST
विज्ञापन
North Korea missile launch is the highest yet, poses worldwide threat

 हाइड्रोजन बम बनाकर अमेरिका को सीधी चुनौती देने वाले उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक और मिसाइल का परीक्षण कर दुनिया को सकते में डाल दिया।

विज्ञापन


देर रात साउथ कोरिया के आर्मी चीफ ने इस बारे में खुलासा किया। इससे पहले इस संबंध में रेडियो संकेत मिलने के बाद जापान ने मिसाइल परीक्षण को लेकर अंदेशा जताया था। नए हालात में साफ हो गया है कि कोरियाई तानाशाह ने उसके देश पर लगे प्रतिबंधों का जवाब देने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी द्वारा जारी खबरों के अनुसार दक्षिणी प्योंगसोंग में मिसाइल का परीक्षण किया है। हालांकि मिसाइल कितनी दूर तक गई और क्या यह जापान के ऊपर से गई इस बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कई दूसरी मीडिया रिपोर्टों  में उत्तर कोरिया मिसाइल बेस पर रेडियो संकेत और रडार संबंधी गतिविधियों को देखते हुए यह आशंका व्यक्त की गई थी।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहप ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि सोमवार को मिसाइल ट्रेसिंग रडार को एक अंजान स्थान पर चालू किया गया था।  


इसमें उत्तर कोरियाई मिसाइल अड्डे के पास सक्रिय गतिविधियों की जानकारी हाथ लगी है। ऐसी ही खबरें जापान के मीडिया में भी प्रकाशित हुई थी।देर रात दक्षिण कोरिया के आर्मी चीफ ने इस बारे में पुष्टि की।

जापान सरकार ने रक्षा विभाग को अलर्ट जारी कर दिया है। जापानी सूत्र के मुताबिक फिलहाल सेटेलाइट तस्वीरों में मिसाइल या लांच पेड दिखाई नहीं दिए हैं लेकिन ऐसे रेडियो संकेतों की पुष्टि की जो बताते हैं कि उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहा है।

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी ने इस संबंध में जापानी अधिकृत सूत्रों के हवाले से जानकारी प्रकाशित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed