फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea leader kim jong un calls us sanctions against us a declaration of war

प्रतिबंध से बौखलाया उत्तर कोरिया, अमेरिका को दी युद्ध की धमकी

Fri, 08 Jul 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
north korea leader kim jong un calls us sanctions against us a declaration of war
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मानव अधिकार हनन को लेकर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध को उत्तर कोरिया ने युद्ध की घोषणा बताया है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक अमेरिका की तरफ से उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों की घोषणा करना एक खतरनाक अपराध जैसा है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के नियमों की नाफरमानी का आरोप पहले से ही उत्तर कोरिया पर लग चुका है। उत्तर कोरिया ने सारे नियमों को तोड़कर पहले भी परमाणु मिसाइल परीक्षण समेत अन्य परीक्षण किए हैं। अमेरिका ने बुधवार को उत्‍तरी कोरिया पर अधिकारों के हनन के लिए पहला प्रतिबंध लगाया। इसके तहत किम जोंग के अलावा 10 अन्‍य तथा 5 मंत्रियों और विभागों को काली सूची में डाल दिया गया।
विज्ञापन

अमेरिकी न्‍यायक्षेत्र में आने वाली संपत्तियों पर पड़ेगा

north korea leader kim jong un calls us sanctions against us a declaration of war
इस कदम का प्रभाव अमेरिकी न्‍यायक्षेत्र में आने वाली संपत्तियों पर पड़ेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव बान की-मून जो कि दक्षिणी कोरिया के पूर्व मंत्री भी रहे हैं, को उम्‍मीद हैं कि चीन अपने सहयोगी उत्‍तरी कोरिया से मानवाधिकारों को लेकर वैश्विक स्‍तर पर सहयोग की अपील करेगा। 

वहीं चीन ने अमेरिका के इस निर्णय का विरोध किया है। चीन का तर्क है कि उत्‍तरी कोरिया में मानवाधिकारों की स्थिति अंतर्राष्‍ट्रीय शांति के लिए खतरा नहीं है। उत्‍तरी कोरिया पर 2006 से अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है। वरिष्‍ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि नया अमेरिकी प्रतिबंध दिखाता है कि उत्‍तरी कोरिया में मानवाधिकारों पर अमेरिका का फोकस है। दक्षिणी कोरिया ने उत्‍तरी कोरिया पर लगाए गए अमेरिका के इन प्रतिबंधों का स्‍वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed