फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea has 20 to 60 nuclear weapons: South Korea

उत्तर कोरिया के पास 20 से लेकर 60 परमाणु हथियार : दक्षिण कोरिया

Wed, 03 Oct 2018 05:27 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
North Korea has 20 to 60 nuclear weapons: South Korea

उत्तर कोरिया के छुपाए गए परमाणु हथियारों के बारे में पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए दक्षिण कोरिया के युनिफिकेशन मंत्री चो माउंगग-ग्योन ने सोमवार को संसद में बताया कि उत्तर कोरिया के पास करीब 20 से 60 तक परमाणु हथियार होने का अनुमान है। उन्होंने जानकारी संसद में एक सांसद द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब के रूप में दी। उन्होंने बताया कि यह सूचना खुफिया अधिकारियों से प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


सरकार के इस दावे पर अभी तक दक्षिण कोरिया की मुख्य जासूसी एजेंसी, राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। चो के बयान के बाद मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चो की टिप्पणियों का यह मतलब नहीं था कि दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया को परमाणु राष्ट्र के रूप में स्वीकार करेगा। उनके राजनयिक परमाणु हथियार को खत्म करने के लिए उत्तर कोरिया पर लगातार दबाव बनाते रहेंगे। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना गया है कि उत्तर कोरिया में 50 किग्रा हथियार युक्त प्लूटोनियम का उत्पादन हुआ है, जो कम से कम आठ बमों को तैयार करने के लिए पर्याप्त है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने कुछ महीने पहले अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत की थी और उस दौरान कहा था कि वह अपने परमाणु हथियार को नष्ट कर देगा। हालांकि, अभी तक उत्तर कोरिया को ऐसा करते हुए नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 परमाणु हथियार तैयार करने का यूरेनियम मौजूद 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्वानों समेत परमाणु भौतिक विज्ञानी सिगफ्राइड हेकर ने 2010 में उत्तर कोरिया का दौरा किया था। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में लिखा था कि उत्तर कोरिया में 250 से 500 किग्रा की अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम सूची होने का अनुमान है, जो 25 से 30 परमाणु उपकरणों को तैयार करने के लिए पर्याप्त हैं। कई विदेशी विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया गुपचुप तरीके से यूरेनियम बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed