{"_id":"57c689c24f1c1b0b4b2cc6ef","slug":"north-korea-executed-education-minister-by-anti-aircraft-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते पाए गए शिक्षा मंत्री, तोप से उड़वाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सोते पाए गए शिक्षा मंत्री, तोप से उड़वाया
बीबीसी
Updated Wed, 31 Aug 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा है कि उत्तर कोरिया में देश के शिक्षा मंत्री को जान से मार दिया गया है। शिक्षा मंत्री किम यांग जिन की मौत की घोषणा सियोल में की गई। इससे पहले अखबारों में खबर छपी थी कि उत्तर कोरिया के दो अधिकरियों को एंटी एयरक्राफ्ट गन से गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
अखबार के मुताबिक ये घटनाएं इस महीने के शुरू में हुईं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बैठक में शिक्षा मंत्री सोते पाए गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच की गई थी। इस महीने लंदन में उत्तर कोरिया के उप राजदूत थाहे योंग हो ने लंदन में दक्षिण कोरियाई दूतावास में शरण ले ली थी।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया की सरकार ने योंग हो पर गबन, बच्चों से बलात्कार और गुप्त सूचनाएं लीक करने के आरोप लगाए हैं।