{"_id":"58b4c01b4f1c1bbd56832558","slug":"north-korea-executed-5-senior-security-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने पांच वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को तोप से उड़ाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने पांच वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को तोप से उड़ाया
एजेंसी/ सियोल
Updated Tue, 28 Feb 2017 06:57 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने पांच वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को विमान भेदी तोपों से उड़ा दिया क्योंकि उन्होंने झूठी रिपोर्ट दी थी, जिससे तानाशाह किम जोंग उन को गुस्सा आ गया था। हालांकि उन्होंने झूठी रिपोर्ट क्या दी थी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने एक निजी संक्षिप्त बयान में कहा है कि मलयेशियाई जांच में पता चला है कि तानाशाह किम के बड़े चचेरे भाई किम जोंग नाम को जहर देकर हत्या की गई और आगे की जांच की जा रही है। लेकिन दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का दावा है कि किम जोंग नाम की हत्या में उत्तर कोरिया का हाथा था।
विज्ञापन
इसे अंजाम देने में उसकी खुफिया एजेंसी सीधे शामिल थे। नाम की 13 फरवरी को मलयेशिया के कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर दो महिलाओं ने हत्या कर दी थी। खुफिया एजेंसी ने सांसदों को बताया कि राज्य सुरक्षा प्रमुख किम वान हांगकांग के विभाग से हाल ही में निकाले गए उत्तर कोरिया के पांच अधिकारियों को विमान भेदी तोपों से उड़ा दिया गया क्योंकि उन्होंने तानाशाह किम को झूठी रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन