फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North korea criticised America for United nations sanctions 

उत्तर कोरिया बोला- हमारी परमाणु शक्ति से खौफ में अमेरिका, हो सकता है युद्ध

Sun, 24 Dec 2017 04:07 PM IST
एजेंसी/ सियोल
एजेंसी/ सियोल Updated Sun, 24 Dec 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
North korea criticised America for United nations sanctions 

उत्तर कोरिया ने अंतर महाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की रविवार को कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘युद्ध की ओर धकेलने वाली कार्रवाई’ करार दिया।

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंधों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। यह हमारे गणराज्य की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है और ‘युद्ध की ओर ले जाने वाली कार्रवाई’ है। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने कहा कि इन प्रतिबंधों से कोरियाई प्रायद्वीप और व्यापक क्षेत्र की शांति और स्थिरता प्रभावित होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने कहा है कि अमेरिका हमारी परमाणु शक्ति को पूरा करने की महान और एतिहासिक उपलब्धि से बुरी तरह भयभीत है। वह हम पर दबाव बनाने के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने की ओर बढ़ रहा है।

बता दें कि बीते नवंबर में उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्योंगयांग को निर्यात होने वाले 90 फीसदी पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed